Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

महावीर इंटरनेशनल ने मनाया ‘मां तुझे प्रणाम अभियान’ की थीम पर मदर्स डे

जनाना चिकित्सालय में माताओं, बच्चों और कोरोना वॉरियर्स/नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान उदयपुर, 11 मई। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के राष्ट्रीय दिशा...


जनाना चिकित्सालय में माताओं, बच्चों और कोरोना वॉरियर्स/नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान

उदयपुर, 11 मई। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के राष्ट्रीय दिशा-निर्देशानुसार, अंतर्राष्ट्रीय मदर्स डे के पावन अवसर पर आज महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा महाराणा भूपाल चिकित्सालय के जनाना एवं बाल चिकित्सालय में मां तुझे प्रणाम अभियान  के तहत एक भव्य सेवा और सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र के अध्यक्ष वीर रवीन्द्र सुराणा ने बताया कि स्वस्थ शिशु, स्वस्थ माता अभियान को गति देने और देश के भविष्य (बच्चों) को सुरक्षित करने के उद्देश्य से संस्था लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज अस्पताल में उपचाराधीन माताओं को ताजे फल एवं बच्चों को पौष्टिक बिस्कुट वितरित किए गए। इसी तरह दिव्य मदर मिल्क में भी फलों का वितरण किया गया तथा वहां पर कार्यरत नर्सिंग स्टाफ डॉक्टर तथा सुरक्षा कर्मियों का सम्मान कर उन्हें 10 जुट बेग का वितरण किया गया यहां पर महावीर इंटरनेशनल पिछले 10 सालों से नियमित अपनी सेवाएं दे रहा है
- नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टरों और सफाई कर्मियों का हुआ बहुमान
अध्यक्ष वीर रवीन्द्र सुराणा ने कहा कि गर्भावस्था से लेकर सुरक्षित प्रसव (डिलीवरी) प्रबंधन तक, माताओं और शिशुओं की चौबीसों घंटे चौंकसी करने वाले नर्सिंग स्टाफ, डॉक्टरों और सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उनकी इसी अनुकरणीय सेवा भावना को नमन करते हुए आज कार्यक्रम में उपस्थित समस्त चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ का संस्था द्वारा भावभीना सम्मान किया गया। इस पुनीत कार्य में चिकित्सालय के नर्सिंग स्टाफ ने अपनी ओर से सराहनीय सहयोग प्रदान किया। वीर सुराणा ने जानकारी दी उदयपुर केंद्र पिछले 45 वर्षों से निरंतर और प्रतिदिन जनाना एवं बाल चिकित्सालय में सेवा कार्य कर रहा है। संस्था द्वारा नियमित रूप से नवजात बच्चों और माताओं के लिए बेबी किट, थाली, कटोरी, चम्मच, गिलास, पलाड़ी, पेटीकोट, साड़ी, कंबल, स्वेटर, बच्चों के कपड़े, सत्तू और बिस्कुट का वितरण किया जाता है, ताकि अस्पताल में आने वाली निर्धन माताओं को संबल मिल सके। इसी कड़ी में अंध विद्यालय अंबा माता में 100 बच्चों को पौष्टिक भोजन वीरा सुनीता दिलीप सुराणा के सहयोग से कराया गया
- शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़ाया कदम
बच्चों के बेहतर और स्वर्णिम भविष्य के लिए महावीर इंटरनेशनल छात्रवृत्ति कार्यक्रम भी चला रहा है। वीर सुराणा ने जानकारी दी कि इस वर्ष संस्था द्वारा 305 जरूरतमंद बच्चों को कुल 11 लाख 20 हजार रुपये की छात्रवृत्ति वितरित की जा चुकी है। आगामी समय में बच्चों को स्कूल बैग और स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी बड़े स्तर पर किया जाएगा। अवसर पर अध्यक्ष रवीन्द्र सुराणा, सचिव सीए सुरेश बड़ीवाल, वीर एन.एस. खमेसरा, ज़ोन सचिव वीर राजकुमार नलवाया, राजेन्द्र भंडारी, कमल कुमार जैन, संजय बड़ाला, पूरणमल मेहता और स्वराज जैन सहित केंद्र के अनेक गणमान्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और अपने हाथों से सामग्री वितरित की।

No comments