उदयपुर। होटल एसोसिएशन उदयपुर द्वारा कमर्शियल गैस सप्लाई को रोकने एवं कम करने पर होटल एसोसिएशन ने विरोध जताया है एवं मुख्यमंत्री महोदय को पत्...
उदयपुर। होटल एसोसिएशन उदयपुर द्वारा कमर्शियल गैस सप्लाई को रोकने एवं कम करने पर होटल एसोसिएशन ने विरोध जताया है एवं मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखकर समस्या का समाधान करने के लिए अनुरोध किया है।
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल व सचिव उषा शर्मा ने बताया कि गैस कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सप्लाई बंद या कम करने से होटल उद्योग एवं रेस्टोरेंट उद्योग पर पर गंभीर संकट आ गया है। यह उद्योग न केवल हमारे शहर की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि हजारों लोगों को रोजगार भी प्रदान करता है। तेल कंपनियों द्वारा गैस सप्लाई बंद या कम करना बहुत ही परेशान करने वाला कदम है। वर्तमान में शादियों का सीजन भी चल रहा है शादी ब्याह, रेस्टोरेंट, होटलों, रिजॉर्ट्स सभी पर इसका प्रभाव पड़ रहा है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि हम सरकार और कंपनियों से मांग करते हैं कि इस समस्या का समाधान करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं और वैकल्पिक रास्ते निकाले जाएं। हमें आशा है कि आप इस मामले में हमारी मदद करेंगे और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालेंगे।
No comments