Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ए. टी. डी. सी.) पर चल रहा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दंत चिकित्सा परामर्श शिविर

विश्व महिला दिवस पऱ ओसवाल सभा का महिला स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता अभियान जारी। उदयपुर। ओसवाल सभा द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पऱ महिला...


विश्व महिला दिवस पऱ ओसवाल सभा का महिला स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता अभियान जारी।

उदयपुर। ओसवाल सभा द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पऱ महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जो 8 से 15 मार्च तक चलेगा।

ओसवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी ने बताया की आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर एंड डेंटल केयर द्वारा इस अभियान में महिलाओ की अलग अलग तरह की रक्त जांचे की जा रही जिसमे सी.बि.सी. थायराइड, प्रोफाइल,सिरम आयरन, लिपिड प्रोफाइल,फास्टिंग ब्लड शुगर,सिरम कैल्शियम, विटामिन बी 12 आदि टेस्ट मात्र 499 रुपए में किये जा रहे है। इसके साथ जांचो के परिणाम के आधार पऱ 35 वर्ष के अनुभवी डॉक्टर विजय कुमार पुरोहित द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दंत चिकित्सा में अनुभवु डॉ अभिजीत सेठिया, रितिका बाघेला द्वारा दांतो की लाइव स्क्रीनिंग और चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है।

ओसवाल सभा की सचिव डॉ प्रमिला जैन ने बताया की साप्ताहिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान में अब तक 200 से अधिक महिलाएं स्वास्थ्य जाँच करवा चुकी है। यह अभियान 15 मार्च तक चलेगा। इसमें अधिकतम 200 महिलाओ की जांचो की सीमा भी हटाकर असीमित कर दी गई है। अब पूर्व में रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक नही है, ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन एवं जाँच भी की जा रही है।

ए. टी. डी. सी. के मेवाड़ हेड संदीप हिंगड़ ने बताया की ओसवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाश कोठारी की "शतायु" माताजी पान बाई जी एवं पिता श्रीलालजी कोठारी की स्मृति में स्व.बसंतीलालजी, वरदी चंदजी, प्रकाश चन्द्रजी कोठारी के सहयोग से यह अभियान चलाया जा रहा है।जांचो में पेसिफिक हॉस्पिटल का तकनिकी सहयोग मिल रहा है। हिंगड़ ने बताया की अभातेयुप एवं तेयुप उदयपुर मिलकर नो प्रॉफिट-नो लॉस के सिद्धांत पर मानव सेवा के उद्देश्य से ए.टी.डी.सी. का संचालन कर रही है।

तेयुप अध्यक्ष अशोक चोरड़िया ने बताया की ओसवाल सभा के उपाध्यक्ष अभिषेक पोखरना,सहसचिव कमल कोठारी,तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष विनोद कच्छारा,विनोद मांडोत,अविनाश पोखरना, डॉ गरिमा घींग,किरण पोखरना,अभातेयुप के राजीव सुराणा,अजित छाजेड़, भूपेश खमेसरा, तेयुप अध्यक्ष अशोक चोरड़िया, मंत्री विनीत फूलफगर, सम्पूर्ण प्रबंध मंडल, उपभोक्ता संरक्षण मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री गांधी,अणुव्रत समिति की अध्यक्षा प्रणिता तलेसरा,लोहित बाबेल, रौनक कोठारी, अभय कोठारी सहित कई युवाओ एवं महिलाओ का सहयोग मिल रहा है।

No comments