उदयपुर। सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 'सेंट पॉल प्रीमियर लीग' अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगि...
![]() |
उदयपुर। सेंट पॉल उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 'सेंट पॉल प्रीमियर लीग' अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ सोमवार को विद्यालय के खेल मैदान में हुआ। 30 मार्च से 1 अप्रैल तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न सीबीएसई स्कूलों की कुल 12 टीमें अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एवं बीसीसीआई लेवल वन कोच मनोज चौधरी थे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप दवे, किशन चौधरी, सौरभ चौहान और फरहान खान उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत एवं सम्मान किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन कुल चार मैच खेले गए। उद्घाटन मैच में सेंट टेरेसा बनाम सीपीएस (CPS) स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें सी.पी.एस. स्कूल 66 रन से विजयी रहा। दूसरे मैच में पायनियर स्कूल और सीडलिंग स्कूल की टीमें आमने-सामने रहीं। जिसमें पायनियर स्कूल 7 रन से जीता। तीसरे मैच रेयान स्कूल बनाम रॉकवुड स्कूल के बीच खेला गया जिसमें रॉकवुड स्कूल 13 रन से जीता। चौथा मैच सेन्ट पॉल स्कूल व विजन एकेडमी के मध्य खेला गया जिसमें सेन्ट पॉल ने विजन एकेडमी को 10 विकेट से हराया।
पूरी प्रतियोगिता में अंपायरिंग की कमान राजसमन्द निवासी अनुभवी आशीष वासु और जयन्त वासु जो बीसीसीआई लेवल वन अम्पायर संभाल रहे हैं। आयोजन के सभी मैच सेंट पॉल स्कूल के ग्राउंड पर खेले जा रहे हैं, जहाँ दर्शकों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुँच रही है। यह जानकारी स्कूल के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मुकेश चौहान ने दी।

No comments