उदयपुर, 1 अप्रैल । उदयपुर जिले के कोटा के हर्षिक औदिच्य ने 12वीं कक्षा में अव्वल नम्बर प्राप्त कर अपने गांव व माता- पिता का नाम रोशन किया। ग...
उदयपुर, 1 अप्रैल । उदयपुर जिले के कोटा के हर्षिक औदिच्य ने 12वीं कक्षा में अव्वल नम्बर प्राप्त कर अपने गांव व माता- पिता का नाम रोशन किया। गींगला कस्बे के राणा प्रताप इंटरनेशनल उच्च माध्यमिक विद्यालय का छात्र हर्षित औदिच्य पुत्र पूनमचंद मानिका देवी औदिच्य के 12वीं कक्षा में 94.40 प्रतिशत बनने पर विद्यालय प्रशासन हर्षित के माता पिता व हर्षित को मिठाई खिलाकर फूल व मालाओं से स्वागत किया। हर्षित के 500 अंक में से 472 अंक प्राप्त किए। शिक्षकों ने हर्षित की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। हर्षित औदिच्य ने बताया कि उनका लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में देश की सेवा करना है।

No comments