Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अवैध मदिरा पर कार्रवाई - वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त

विशेष निरोधात्मक अभियान उदयपुर, 9 अप्रेल।  आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्...


विशेष निरोधात्मक अभियान

उदयपुर, 9 अप्रेल। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी निरोधक दलों द्वारा प्रदेश में हनुमानगढ़ एवं बांसवाड़ा में गश्त, नाकाबंदी एवं दबिश कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर वॉश, भट्टियां नष्ट करते हुए अवैध मदिरा को जब्त किया।
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा के सुपरविजन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। जिला हनुमानगढ़ के अमरपुरा खेड़ी, मुंडा, मानकसर डीग्गवाला ग्राम में दबिश की कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर 4 हजार लीटर वॉश एवं 6 भट्टियां नष्ट की गई। इसी प्रकार बांसवाड़ा एवं कुशलगढ क्षेत्र में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 3 हजार लीटर वॉश नष्ट किया। मौके से अवैध मदिरा की 173 बोतल भी बरामद की गई। इसी प्रकार प्रदेश में अन्य जिलों में भी आबकारी निरोधक दलों द्वारा नाकाबंदी, गश्त एवं दबिश की कार्रवाई कर अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर कार्रवाई की जा रही है।

No comments