Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

कुर्सी और पद केवल पदों तक ही पहचान रखते हैं, लेकिन स्वच्छता के क्षेत्र में किया गया कार्य जनमानस में अमर कर देता है : के के गुप्ता

सफाई सिर्फ अभियान नहीं, आदत बने और मानसिकता बदलाव पर हो फोकस : के के गुप्ता स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के राज्य ब्रांड एम्बेसडर श्री के के गुप्...


सफाई सिर्फ अभियान नहीं, आदत बने और मानसिकता बदलाव पर हो फोकस : के के गुप्ता

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के राज्य ब्रांड एम्बेसडर श्री के के गुप्ता ने ली बैठक
 
करौली। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के राज्य ब्रांड एम्बेसडर के. के. गुप्ता शुक्रवार को करौली जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सभी नगर निकायों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक ली।
बैठक में श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जिसमें आमजन, स्थानीय निकाय, स्वयंसेवी संगठन मिलकर स्वच्छता का कार्य कर रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति न केवल जागरूकता बढ़ी है बल्कि जीवन स्तर में सुधार देखने को मिला है। 
उन्होने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री महोदय श्री भजनलाल शर्मा प्रदेश में स्वच्छता के सम्बन्ध में पूर्ण गंभीरता से कार्य करते हुए प्रदेश को अग्रिम पंक्ति में लाने का प्रयास कर रहे हैं और इसके सम्बन्ध में नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है बल्कि उसकी उम्र भी बढती है। किसी भी क्षेत्र के विकसित और समृद्ध होने के साथ साथ स्वच्छ होना भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सफाई सिर्फ अभियान नहीं, आदत बने मानसिकता बदलाव पर फोकस होना चाहिए। 
श्री गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शहर और ग्रामीण में राजस्थान प्रदेश को उत्कृष्ट स्थान पर देखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि स्वच्छता के कार्यों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध भी जीरो टॉलरेंस नीति के साथ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं निगरानी रखी जा रही है वहीं विभाग के उच्च स्तर तक भी मॉनिटरिंग रखते हुए प्रत्येक छोटे-बड़े निकाय के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े हुए हैं, इनके द्वारा प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय के यह भी सख्त आदेश है कि प्रदेश के सभी धार्मिक और पर्यटन स्थल भी स्वच्छ और सुंदर रहने चाहिए। यहां किसी भी प्रकार की गंदगी और अव्यवस्थाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। करौली जिले में कैला देवी मंदिर है, जो देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा हुआ है। यह मंदिर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र में भी सम्मिलित है। यहां स्वच्छता होनी चाहिए तथा मंदिर तक पहुंचाने का स्थान सड़क आदि सुव्यवस्थित होनी चाहिए जिसको लेकर जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी और पंचायत समिति के विकास अधिकारी को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में उपस्थित जिला कलेक्टर महोदय श्री अक्षय गोदारा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन शहर 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए धरातल पर ठोस प्रयास किए जाने की आवश्यकता है वहीं, ब्रांड एंबेसडर गुप्ता साहब के दिए गए निर्देशों की शत प्रतिशत पालना की जाएगी।
श्रेणियों के आधार पर होगा स्वच्छता कार्यों पर्यवेक्षण
उन्होंने कहा कि सभी निकायों को स्वच्छता पर चल रहे कार्यो के आधार पर चार भागो में बाँटा गया है। ए श्रेणी के निकायो में अभी स्वच्छता के प्रति श्रेष्ठ कार्य चल रहा है। बी श्रेणी के निकायो में स्वच्छता के प्रति संतोषजनक कार्य किये जा रहे है। सी श्रेणी के निकायो में स्वच्छता के कार्यो के प्रति गंभीरता नहीं है सुधार के लिए चेतावनी दी जानी आवश्यक है। डी श्रेणी के निकायों में सख़्त कारवाई की आवश्यकता है।

No comments