Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अग्रोहा महिला समिति द्वारा प्याऊ का उद्घाटन, राहगीरों को मिलेगी शीतल जल सेवा

उदयपुर, 1 अप्रैल। भीषण गर्मी को देखते हुए अग्रोहा महिला समिति द्वारा आज अशोक नगर मेन रोड, माया मिष्ठान के सामने राहगीरों की सुविधा हेतु प्या...


उदयपुर, 1 अप्रैल। भीषण गर्मी को देखते हुए अग्रोहा महिला समिति द्वारा आज अशोक नगर मेन रोड, माया मिष्ठान के सामने राहगीरों की सुविधा हेतु प्याऊ का उद्घाटन किया गया।

समिति की मुख्य पदाधिकारी श्रीमती सुधा अग्रवाल एवं श्रीमती रमा मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति पिछले 5 वर्षों से निरंतर ग्रीष्म ऋतु में आमजन की सेवा हेतु प्याऊ की व्यवस्था करती आ रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी प्याऊ प्रारंभ किया गया है, जिससे राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि प्याऊ पर जल सेवा के लिए पंडितजी की नियुक्ति की गई है। साथ ही, प्याऊ के बाहर स्थायी रूप से नल की व्यवस्था भी की गई है, ताकि 24 घंटे आमजन को पानी की सुविधा मिलती रहे।

इस अवसर पर समिति की सदस्य रितु नवीन अग्रवाल, कुसुम गोयल एवं उर्मिला गोयल उपस्थित रहीं। साथ ही उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, राजेश मित्तल, संदीप गोयल एवं सुरेश गोयल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

समिति के इस सेवा कार्य की उपस्थित जनों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

No comments