उदयपुर। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद् (भा.म.स.) के 12 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे 10 वें प्रदेश प्रतिनिधि अधिवेशन तैयारियों की तैयारि...
उदयपुर। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद् (भा.म.स.) के 12 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे 10 वें प्रदेश प्रतिनिधि अधिवेशन तैयारियों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द सिंह राव के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान में जयपुर अधिवेशन हेतु आहवान किया जा रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को मावली, वल्लभनगर, भीण्डर ब्लॉक का दौरा किया। मत्रालयिक कर्मचारी परिषद के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि मावली, वल्लभगनर, भीण्डर के विभिन्न विद्यालयों एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों का दौरा कर उनको जयपुर चलने हेतु निमंत्रण दिया गया। इससे पूर्व 6 अप्रैल को ऋषभदेव एवं खेरवाड़ा ब्लॉक का दौरा किया गया। सभी ने गर्मजोशी से स्वागत कर अधिक से अधिक संख्या में जयपुर चलने के लिए आश्वस्त किया। अधिवेशन के प्रति मंत्रालयिक कार्मिकों के बड़ते जोश एवं रुझान को देखते हुए बसों की संख्या में वृद्धि की गई है, जिसमें लगभग 200 से 250 कर्मचारी उदयपुर से जयपुर अधिवेशन मंे पहुंचने की तैयारी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विजय शर्मा के साथ प्रेम शंकर आमेटा (प्रदेश कोषाध्यक्ष), आदित्य कुमार पाण्डे (प्रदेश उपाध्यक्ष), शिक्षा विभाग अध्यक्ष दीपक दवे, अशफाक, ऋषभदेव से विशाल मेहता, बद्रीलाल परमार, करुण सोमपुरा, मावली से सतीश झा, रीना पोखरना, गौरव त्रिवेदी, वल्लभनगर से बीएल टेलर, लालुराम मेघवाल, भीण्डर से अचल शर्मा व गिरीश मन्दावत आदि उपस्थित रहे।


No comments