गार्गी पालीवाल बनीं गर्ल्स सिटी टॉपर उदयपुर । आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), उदयपुर के छात्रों ने JEE Main 2026 में एक बार फिर शानदा...
गार्गी पालीवाल बनीं गर्ल्स सिटी टॉपर
उदयपुर । आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), उदयपुर के छात्रों ने JEE Main 2026 में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत तैयारी और शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित किया है। गार्गी पालीवाल ने 99.77 परसेंटाइल हासिल कर गर्ल्स सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी परिणामों के अनुसार आकाश इंस्टिट्यूट, उदयपुर के 6 छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। JEE Main 2026 (सेशन 2) में गार्गी पालीवाल 99.77 परसेंटाइल के साथ टॉप पर रहीं। ऋतिक चौहान ने 99.71 परसेंटाइल, अनिल धाकड़ ने 99.44 परसेंटाइल, नमन जैन ने 99.12 परसेंटाइल, विहान पांडेय ने 99.09 परसेंटाइल तथा राहुल धाकड़ ने 98.41 परसेंटाइल हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। इन परिणामों ने सेंटर के मजबूत अकादमिक प्रदर्शन को दर्शाया है।
इस अवसर पर AESL के रीजनल डायरेक्टर अखिलेश दीक्षित ने कहा, उदयपुर के छात्रों की यह सफलता उनकी मेहनत, समर्पण और आकाश के मजबूत लर्निंग इकोसिस्टम का प्रमाण है। छात्रों की लगन, निरंतर प्रयास और बेहतर मार्गदर्शन ने इन परिणामों को संभव बनाया है। हम सभी छात्रों को बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत, समय-समय पर मेंटरिंग और निरंतर मूल्यांकन को दिया।
संरचित पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित मॉक टेस्ट ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका

No comments