संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति: प्रमोद सामर उदयपुर 7 मई। भारतीय जनता पार्टी सुंदर सिंह भंडारी मंडल की मासिक संरचनात्मक बैठक एवं ...
संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति: प्रमोद सामर
उदयपुर 7 मई। भारतीय जनता पार्टी सुंदर सिंह भंडारी मंडल की मासिक संरचनात्मक बैठक एवं भाजपा प्रदेशध्यक्ष मदन राठौड़ के आगामी उदयपुर प्रवास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज सरदारपुरा सामुदायिक भवन में आयोजित की गई।
जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों,आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, कार्यकर्ता समन्वय एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ता समान हैं तथा संगठन से बड़ा कोई नहीं होता। उन्होंने कहा कि संगठन एक सतत प्रवाह की तरह निरंतर आगे बढ़ता रहता है, जो कार्यकर्ता संगठन की मुख्यधारा से जुड़े रहते हैं वही आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सदैव अपने कार्यकर्ताओं की चिंता करती है और संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
जिला महामंत्री एवं पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षण शिविर एवं संगठन की बैठकों में नियमित रूप से सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने आगामी 11 मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के उदयपुर प्रवास को लेकर मंडल स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की तथा शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान संगठन की प्राथमिकता है तथा किसी भी कार्यकर्ता को आवश्यकता होने पर सीधे संपर्क करना चाहिए।
बैठक में पूर्व महापौर रजनी डांगी, जिला महामंत्री पंकज बोराणा, पारस सिंघवी, सिद्धार्थ शर्मा, देवनारायण धायभाई सहित अन्य वक्ताओं ने भी संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार रखे तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
मंडल महामंत्री राकेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठजन, जिला पदाधिकारी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राकेश जैन ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रमोद सामर,पारस सिंघवी, रजनी डांगी, पंकज बोराणा, श्री सिद्धार्थ शर्मा, देवनारायण धाभाई, राकेश जैन,कुंदन चौहान, श्री अनिल मेहता, श्री गोविंद वैष्णव, कनवर निमावत,मनोहर डांगी, लोकेश साहू, शैलेंद्र चौहान, यशवंत मंडावरा, शोभा मेहता, ममता पोरिवार, सज्जन श्रीमाली, डॉ. नीलम रामेजा,अरविंद भंडारी, लक्ष्मण गमेती, गिरिराज सालवी, यश पालीवाल,विजय गोधा, अनिल कटारिया,चौसर माली,मुकेश धायभाई,दीपक खेतरा,मनीष कटारिया,बजरंग शेखावत,योगेश कुमावत, ललित चौधरी,भेरूलाल माली,राकेश पुरी गोस्वामी,दिलीप मेहता,उमेश श्रीमाली,राजेश माली,लाल सिंह झाला,विश्वास निमावत,दिनेश माली,जितेंद्र सिंह कुमावत,रेवा शंकर माली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments