संगठन की मजबूती और कार्यकर्ता सक्रियता पर जोर उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी बड़गांव मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक रामदेव जी मंदिर परिसर में सम्...
संगठन की मजबूती और कार्यकर्ता सक्रियता पर जोर
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी बड़गांव मंडल की मासिक संगठनात्मक बैठक रामदेव जी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ का मार्गदर्शन रहा। बैठक में संगठन विस्तार आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहन पटेल ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है तथा सभी कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ कंकू लाल पूर्व सरपंच कैलाश शर्मा थूर सरपंच जगदीश चंद्र गाछा पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह राणा पूर्व देहात जिला महामंत्री एवं देहात जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा जिला उपाध्यक्ष शंभू गमेती जिला मंत्री अशोक शर्मा दिनेश शर्मा नारायण सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेश पालीवाल उपाध्यक्ष शंकर डांगी देवेंद्र सिंह राहुल केशू भेरू सिंह पर्वत सिंह राजू राणा मोहन गमेती सोहन जैन हिम्मत खटीक भेरूलाल आडवाणी सहित अनेक ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री रतन गाछा ने किया जबकि आभार कन्हैया लाल जैन ने व्यक्त किया।

No comments