Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गुप्ता ने "स्वर्ण नगरी" जैसलमेर में दिया स्वच्छता का संदेश

जैसलमेर/जयपुर। जिनकी नीति में विकास और नीयत में साफ-सुथरा सुशासन है, ऐसी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान के सच्चे जननायक हैं। राज्य...


जैसलमेर/जयपुर। जिनकी नीति में विकास और नीयत में साफ-सुथरा सुशासन है, ऐसी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान के सच्चे जननायक हैं। राज्य सरकार द्वारा विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण को केंद्र में रखकर किए जा रहे कार्यों से राजस्थान निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, स्वच्छ प्रशासन और विकास की नई कार्यशैली देखने को मिल रही है, जिससे आमजन में विश्वास और उत्साह का वातावरण बना है।

यह संदेश स्वच्छ भारत मिशन शहर के प्रदेश स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के के गुप्ता ने गुरुवार को जैसलमेर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में दिया। जिला जैसलमेर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की दोनों नगर निकाय की बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में स्वर्ण नगरी जैसलमेर को उत्कृष्ट रैंकिंग प्राप्त करने संबंधित टिप्स दी गई। बैठक के प्रारंभ में जैसलमेर जिला कलेक्टर  श्रीमती अनुपमा जोरवाल द्वारा ब्रांड एंबेसडर श्री गुप्ता द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की तथा कमिश्नर द्वारा श्री गुप्ता का स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सत्ता संभालने के बाद से ही स्पष्ट कर दिया था कि सरकार का मूल उद्देश्य जनता को पारदर्शी प्रशासन देना और विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी सोच के साथ प्रदेश में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में तेज गति से कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक विकास योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंच रहा है। 

जिले की दोनों निकाय के लिए स्वच्छता प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त

जिले की दोनों नगर निकायो के लिए प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं। नगर परिषद जैसलमेर में श्री कँवराज सिंह चौहान प्रभारी 9414469287 और श्री नरेंद्र व्यास सह प्रभारी 8890210959 तथा नगर पालिका पोकरण में श्री संतोष पालीवाल प्रभारी 8005700351 और श्री जितेन्द्र माली 8385958625 सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनके द्वारा संबंधित निकाय क्षेत्र में गंदगी या स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित अनियमितता पाए जाने पर संबंधित निकाय को अवगत कराया जाएगा अधिकारियों द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।


No comments