Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पीएफसी एज्यूकेशन के यंग अचीवर्स इवेन्ट्स में निखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा, सम्मानित हुए छात्र-शिक्षक

उदयपुर। पीएफसी एज्यूकेशन द्वारा आयोजित यंग अचीवर्स इवेन्ट्स शिक्षा, प्रतिभा और प्रेरणा का शानदार संगम बनकर उभरा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्...


उदयपुर। पीएफसी एज्यूकेशन द्वारा आयोजित यंग अचीवर्स इवेन्ट्स शिक्षा, प्रतिभा और प्रेरणा का शानदार संगम बनकर उभरा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों का आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सीखने के प्रति उत्साह देखने योग्य रहा।

पीएफसी एज्यूकेशन की निदेशक मिनाक्षी भेरवानी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें आगे बढ़ने का नया उत्साह देखने को मिला।
आयोजन में उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, सकारात्मक वातावरण और विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए प्रेरणादायक माहौल की सराहना की। सभी ने इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
कार्यक्रम की सफलता में वॉलंटियर्स की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। उन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करते हुए सभी गतिविधियों को अनुशासित एवं सफल बनाया।
इस अवसर पर मिनाक्षी भेरवानी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं वॉलंटियर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि पीएफसी एज्यूकेशन आगे भी विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे रचनात्मक आयोजन करता रहेगा।

No comments