उदयपुर। वागड़-मेवाड़ की उभरती पहचान, राजस्थान की प्रेरणा और लाखों युवाओं की मोटिवेशन बन चुकी रोशनी बारोट ने एक बार फिर अपने नाम का परचम लहराते...
उदयपुर। वागड़-मेवाड़ की उभरती पहचान, राजस्थान की प्रेरणा और लाखों युवाओं की मोटिवेशन बन चुकी रोशनी बारोट ने एक बार फिर अपने नाम का परचम लहराते हुए गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित V K Film Production PR के Biggest Influencer Award Show Season 2 में विशेष सम्मान हासिल किया।
सोशल मीडिया, समाजसेवा, मोटिवेशन और अपनी अनोखी पहचान से पहले ही कई उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी रोशनी बारोट लगातार राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रही हैं। अपने संघर्ष, मेहनत और हुनर के दम पर रोशनी बारोट आज युवाओं के लिए एक ऐसी मिसाल बन चुकी हैं, जिन्होंने साबित किया कि छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।
अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित इस भव्य अवॉर्ड शो में देशभर के बड़े इंफ्लुएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, एक्टर्स और सिंगर्स के बीच रोशनी बारोट को राजस्थान से विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहां उन्हें Best Content Creator एवं Managing Director के रूप में सम्मानित किया गया।
रोशनी बारोट ने इस सम्मान को पूरे राजस्थान, वागड़ और मेवाड़ की जनता को समर्पित करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि यह सिर्फ उनका सम्मान नहीं, बल्कि हर उस युवा का सम्मान है जो अपने सपनों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने V K Film Production और आयोजक हार्दिक का आभार जताते हुए कहा कि गुजरात और राजस्थान की यह एकता अब फिल्म और डिजिटल इंडस्ट्री में नई क्रांति लाएगी। रोशनी बारोट की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो संघर्ष सफलता की सबसे बड़ी कहानी बन जाता है। आज रोशनी बारोट केवल एक नाम नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के सपनों की उड़ान बन चुकी हैं।
रोशनी बारोट की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वागड़-मेवाड़ की बेटियां अब केवल सपने नहीं देखतीं, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलना भी जानती हैं।

No comments