Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

क्लीन उदयपुर - ग्रीन उदयपुर के उद्देश्य को लेकर 1000 महिलाओं की नाइट वॉकाथॉन आज

- श्री महावीर युवा मंच संस्थान, महिला प्रकोष्ठ, उदयपुर का आयोजन - मोती मगरी गेट से फतहसागर ओवरफ्लो तक निकाली जाएगी रैली उदयपुर, 4  जून।  झील...

- श्री महावीर युवा मंच संस्थान, महिला प्रकोष्ठ, उदयपुर का आयोजन

- मोती मगरी गेट से फतहसागर ओवरफ्लो तक निकाली जाएगी रैली
उदयपुर, 4  जून।  झीलों की नगरी उदयपुर को स्वच्छ और हरित बनाने की दिशा में सामाजिक संस्था श्री महावीर युवा मंच संस्थान, महिला प्रकोष्ठ, उदयपुर की ओर से संस्थान के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्लीन उदयपुर - ग्रीन उदयपुर के उद्देश्य को लेकर नाइट वॉकथॉन का आयोजन होगा। संस्थान की अध्यक्षा सोनल सिंघवी व महामंत्री प्रिया झगड़ावत ने बताया कि शुक्रवार 5 जून को शाम 7.30 बजे मोती मगरी गेट से फतेहसागर ओवरफ्लो तक विशाल नाईट वॉकथॉन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उदयपुर शहर के सर्व समाज की महिला संगठन की 1000 से अधिक महिला सदस्य भाग लेगी। वॉकाथॉन को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सकल जैन समाज के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे।
कार्यक्रम संयोजिका विजयलक्ष्मी गलूंडिया, आशा कोठारी व ऋतु मारू ने संयुक्त रूप से बताया कि वॉकाथॉन की थीम अहिंसा, शाकाहार और स्वच्छता पर होगी। सभी महिलाओं का ड्रेस कोड एक जैसा रहेगा। जिसमें वाईट टीशर्ट व ब्लैक पेंट रहेगी। वॉकाथॉन में दो कैटेगरी में प्रतियोगिता होगी। जिसमें हर कैटेगरी में नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पहली प्रतियोगिता में संगठन की सदस्य संख्या के आधार पर तथा दूसरी बेस्ट कोटेशन के आधार पर (विश्व पर्यावरण दिवस पर) प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को क्रमश: 5000, 3000 व 2000 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने रैली में आने वाले सभी महिला संगठनों एवं सदस्यों से अपील की है कि अपने वाहनों की पार्किंग प्रशासन की ओर से निर्धारित की गई फिश एक्वेरियम की पार्किंग पर करनी है।

No comments