Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अणुव्रत समिति द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ अणुव्रत सेवा सम्मान समारोह 14 जून को

उदयपुर, 4 जून. अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला अणुव्रत  सेवा सम्मान समारोह 14 जून 2026 रविवार को रूट लेवल पर कार्य करन...

उदयपुर, 4 जून. अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला अणुव्रत  सेवा सम्मान समारोह 14 जून 2026 रविवार को रूट लेवल पर कार्य करने वाले समाजसेवी को तुलसी निकेतन उदयपुर के सभागार में प्रदान किया जाएगा। 

समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सेन ने बताया कि प्रतिवर्ष अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ के जन्म दिवस के अवसर पर अणुव्रत सेवा सम्मान प्रदान किया जाता है। इस क्रम में 14 जून 2026 रविवार को तुलसी निकेतन समिति सेक्टर 4 कुंभा नगर उदयपुर के सभागार में आयोजित समारोह में प्रातः 11.00 बजे प्रदान किया जाएगा। समिति के संरक्षक गणेश डागलिया ने बताया कि इस वर्ष आचार्य अणुव्रत सेवा सम्मान रूट लेवल पर कार्य करने वाले महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ को प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान में ₹21000 की राशि, अभिनन्दन पत्र, पगड़ी शॉल, ऊपरना प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। 

No comments