Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

नवोदित संगीत कलाकार सम्मान समारोह एवं भारतीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता 16 जून को

R NEWS INDIA उदयपुर। गुलाब बाग आरएमवी रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में 16 जून 2026 मंगलवार  शाम 4 बजे नवोदित संगीत कल...


R NEWS INDIA

उदयपुर। गुलाब बाग आरएमवी रोड स्थित अर्बुदा कला मंदिर संगीत प्रशिक्षण संस्थान में 16 जून 2026 मंगलवार  शाम 4 बजे नवोदित संगीत कलाकार सम्मान समारोह एवं टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन कवयित्री व्यंग्यकार  कहानीकार एसोसिएट प्रोफेसर आकाशवाणी आकस्मिक उद्घोषिका एवं रेडियो जॉकी डॉक्टर सरिता जैन के मुख्य अतिथि में किया जाएगा। 

इस अवसर पर मासिक संगीत गोष्टी एवं परीक्षा में उत्तीर्ण हुए 10 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य महेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में संगीत के प्रति रुचि पुन: बढ़ाने के लिए संस्थान की ओर से प्रतिमाह विगत कई वर्षों से मासिक संगीत गोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान में मासिक गोष्ठी के तहत छात्र-छात्राएं वायलिन तबला ढोलक हारमोनियम गिटार शास्त्रीय गायन गीत संगीत सुगम संगीत भजन की प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के प्रतिभागी भी अपनी प्रस्तुति देंगे जिन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान निदेशक विवेक अग्रवाल ने दी।

No comments