Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति का ‘युवा शक्ति सम्मेलन’ 28 जून को, संभाग स्तर पर प्रतिभाओं का होगा सम्मान

उदयपुर 15 जून. चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति उदयपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर 14 स्थित समिति के निर्माणाधीन भवन में आयोजित की गई। बैठक की...


उदयपुर 15 जून. चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति उदयपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर 14 स्थित समिति के निर्माणाधीन भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्री प्रेमशंकर उपाध्याय ने की।

समिति के महासचिव हरीश चौबीसा ने बताया कि आगामी 28 जून 2026 (जून माह के अंतिम रविवार) को चौबीसा समाज के भव्य 'युवा शक्ति सम्मेलन' का आयोजन किया जाएगा।

इस सम्मेलन में संभाग स्तर पर समाज की उन प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने जनवरी 2021 से अब तक केंद्र या राज्य सरकार के राजपत्रित,अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति पाई है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में उच्च पदों पर कार्यरत, स्वयं का बिजनेस या स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं, विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल विजेता और पी.एचडी. करने वाले शोधार्थियों का भी बहुमान किया जाएगा।

प्रातः 10 बजे होगी वार्षिक आम सभा

बैठक में निर्णय लिया गया कि युवा शक्ति सम्मेलन के दिन ही सुबह 10:00 बजे समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन भी किया जाएगा।भवन निर्माण और दानदाताओं का सहयोगसमिति भवन के निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। इसके तहत समाज के दानदाताओं से संपर्क कर सहयोग राशि जुटाने की रूपरेखा बनी। जिन दानदाताओं ने भवन में कक्ष बनाने की घोषणा की है, उनसे उनके परिवार के सदस्यों के नाम मांगे गए हैं। इन नामों को कमरों के बाहर ग्रेनाइट पत्थर पर उकेरा जाएगा। इसके अलावा भवन के आगे की भूमि पर मिट्टी डलवाकर उसे समतल व सुंदर बनाने का निर्णय भी लिया गया।

आयोजन के लिए उप-समितियों का गठन

सम्मेलन को सुचारू और भव्य रूप देने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके लिए भोजन व्यवस्था समिति, टेंट एवं माइक समिति, निमंत्रण पत्र वितरण, मोमेंटो एवं सम्मान पत्र समिति, पानी व पार्किंग व्यवस्था समिति तथा स्वागत समिति सहित कई उप-समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए।

बैठक में यह रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु श्याम चौबीसा, मुंबई चौबीसा समाज के अध्यक्ष नवीन चौबीसा, उपाध्यक्ष शांतिलाल व्यास, शांतिलाल चौबीसा, अनिमेष पुरोहित, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल चौबीसा मौजूद रहे। कार्यकारिणी सदस्य प्रफुल्ल चौबीसा, विवेकानंद चौबीसा, अशोक मंदावत, कमलेश चौबीसा, गजेंद्र चौबीसा और योगेश चौबीसा सहित समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।


No comments