Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने किया सेवा कार्य, गौसेवा एवं बच्चों के साथ मनाया जन्मोत्सव

उदयपुर, 19 जून । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा...


उदयपुर, 19 जून । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सेवा एवं जनकल्याण के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः महाकाल मंदिर गोशाला में गौमाता को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई तथा राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की कामना की गई। इसके पश्चात बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया और उन्हें मिठाइयाँ वितरित की गईं।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी सदैव देश के गरीब, किसान, युवा, मजदूर एवं वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनके जन्मदिवस को सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाना उनके विचारों एवं जनसेवा की भावना को सम्मान देने का प्रतीक है।

उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष दीपक व्यास, महामंत्री दिनेश कुमार दवे, मोहसिन खान, राजेश जैन, राजेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयंक खमेसरा, अमित सुहालका, शहजाद खान, यशवंत पालीवाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, देहात अध्यक्ष गणेशलाल मेघवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र माली, एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन मीणा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र औदीच्य, सचिव यशवंत राजोरा, शाहिद हुसैन, जगदीश कुमावत, अमित श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सोनी, नरेंद्र टांक, हिमांशु पवार, दौलत राम साहू, सविता राव, युवा नेता हिरदांशु जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

No comments