Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष संगठन की रीढ़, बूथ स्तर पर मजबूती ही जीत का आधार – डॉ. मीनाक्षी सेठी ज़ैदी

उदयपुर, 15 जून। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, कार्ययोजना की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्...


उदयपुर, 15 जून। उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, कार्ययोजना की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम सोमवार को कांग्रेस कार्यालय, नीमच माता स्कीम, देवाली में अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ए आई सी सी नेशनल वॉर रूम की क्लस्टर हेड डॉ. मीनाक्षी सेठी ज़ैदी थीं। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनके माध्यम से ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार होती है तथा संगठन और वरिष्ठ नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। डॉ. ज़ैदी ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने की जिम्मेदारी ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों की है। यदि बूथ मजबूत होंगे और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तो आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। बैठक में उदयपुर शहर जिला महामंत्री दिनेश कुमार दवे ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष शहजाद खान, यशवंत जोशी, मयंक खमेसरा, सत्यनारायण टाक, महेश धनावत, राकेश खोखावत, अमित सुहालका, श्यामसुंदर गुर्जर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिदायततुल्ला भरत औदीच्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments