Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

एक वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, स्वास्थ्य और समृद्धि का आधार बनता है : के के गुप्ता

विश्व पर्यावरण दिवस पर णमोकार सेवा संस्थान ने चलाया वृक्षारोपण अभियान उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर णमोकार सेवा संस्थान द्वा...


विश्व पर्यावरण दिवस पर णमोकार सेवा संस्थान ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

उदयपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर णमोकार सेवा संस्थान द्वारा वृक्षारोपण एवं हरित अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन शहर के प्रदेश एम्बेसडर श्री के. के. गुप्ता के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर गुप्ता ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वृक्षारोपण करे, जल संरक्षण अपनाए तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए।

गुप्ता ने कहा कि एक वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन, स्वास्थ्य और समृद्धि का आधार भी बनता है। उन्होंने सभी नागरिकों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि हम स्वच्छ और हरित भारत का निर्माण करना चाहते हैं तो हमें सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाना होगा।

अंत में उन्होंने संदेश दिया कि “एक कदम प्रकृति की ओर और एक कदम स्वच्छता की ओर” बढ़ाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य दे सकते हैं।

इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी डॉ. राजश्री गांधी सहित समाज के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए वृक्षारोपण किया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रकृति संरक्षण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान “एक पेड़ माँ के नाम” महाअभियान के अंतर्गत सभी नागरिकों से अपने जीवनकाल में कम से कम एक वृक्ष लगाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन प्रकृति संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर मुकेश जैन, अशोक अग्रवाल, दिलीप नागदा, हेमंत जैन, हजारी जैन, राजेंद्र जैन, बसंत जैन उपस्थित रहे।

No comments