उदयपुर। सिक्ख कालोनी गुरुद्वारा सच खण्ड दरबार के प्रवक्ता हरदीप सिंह सलुजा ने बताया कि सिक्ख समाज की दो प्रतिभाओं को गुरुद्वारा सच खण्ड दरबा...
उदयपुर। सिक्ख कालोनी गुरुद्वारा सच खण्ड दरबार के प्रवक्ता हरदीप सिंह सलुजा ने बताया कि सिक्ख समाज की दो प्रतिभाओं को गुरुद्वारा सच खण्ड दरबार में दिल्ली से आये ज्ञानी जगदीप सिंह ने सममानित किया।
समाज सेवी रविन्द्र पाल सिंह कप्पू को नियमित रक्तदान करते रहने, रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने एवं स्वयं 107 बार रक्तदान करने एवं गुरूद्वारा परिसर में पिछले तेरह वर्षों से निरंतर डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर का निशुल्क केम्प लगा कर लोगों की सेवा करने पर सम्मानित किया। इसी तरह देवेन्द्र पाल सिंह रोजी को राजस्थान सरकार के जन अभियोग निराकरण विभाग द्वारा उदयपुर जिले के लिए गठित जिला जन अभियोग तथा सतर्कता समिति में मनोनीत सदस्य (अल्पसंख्यक शाखा) नियुक्त किए जाने पर शाल ओढा़ कर व मोमेन्टो दे कर सम्मानित किया गया। इस मौकेपर गुरूद्वारा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलुजा, सचिव दशनीत सिंह, जगजीत सिंह, तेजन्द्र सिंह राजू, आयुष अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

.jpeg)
No comments