Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

उदयपुर, 23 जून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भा...

उदयपुर, 23 जून। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर द्वारा सूरजपोल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भीलवाड़ा सांसद श्री दामोदर लाल अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विषय-वस्तु पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता श्री दामोदर लाल अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में देश की स्वतंत्रता से पूर्व एवं स्वतंत्रता के पश्चात के ऐतिहासिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित में किए गए त्याग, समर्पण एवं बलिदान को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा तथा उनके आदर्श आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

श्री दामोदर लाल अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और त्याग का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के प्रसिद्ध विचार ष्एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगेष् का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था।

इस अवसर पर जिला प्रभारी हरीश पाटीदार सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, दिनेश भट्ट ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के उस कथन को भी स्मरण किया कि ष्डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।ष् वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा गया कि ष्डॉ. मुखर्जी का बलिदान राष्ट्रजीवन में सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन हमें राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है तथा उनके आदर्शों का अनुसरण कर ही हम एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को साकार कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में जिला प्रभारी हरीश पाटीदार, भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, जिला महामंत्री पारस सिंघवी, देवीलाल सालवी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री सुनील व्यास ने प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इसके पश्चात सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने सूरजपोल स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा ष्जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा हैष् तथा ष्जो कश्मीर हमारा है, वह सारा का सारा हैष् जैसे गगनभेदी नारों के साथ वातावरण राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गुंजायमान हो उठा।

भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश शर्मा, योगेश कुमावत, इंदर सिंह विसावत, दिग्विजय श्रीमाली, किरण तातेड, पिंकी मांडावत, अरविंद दुग्गड, करण सिंह, शक्तावत, देवनारायण धाबाई, हजारी जैन, हंसा माली, अशोक शर्मा, तुषार मेहता, सपना कुर्डिंया, विजय लक्ष्मी कुमावत, जगदीश मेनारिया, सीडी चारण, गिरीश शर्मा, सीताराम डांगी, गोपाल सालवी, पुष्कर मेघवाल, सत्यनारायण मोची, नारायण सिंह चढ्ढाना, अर्चना शर्मा, मनोहर चौधरी, कृष्णकांत कुमावत, अशोक आमेटा, बाबूलाल ओड, मीनू कुंवर चौहान, अख्तर अली सिद्दीकी, डॉ ओम पारीक, प्रदीप श्रीमाली, दूल्हे सिंह देवड़ा, सुरेंद्र सिंह पवार, प्रताप सिंह राठौड़ मुकेश जोशी कमलेश शर्मा रेवा शंकर माली विष्णु प्रजापत देवेंद्र पाल सिंह रोजी गुरमुख कस्तूरी मनोज साहू कमल धाबाई कमलेश प्रजापत प्रहलाद चौहान देवेंद्र साहू खुशबू मालवीय राणा जायसवाल राजेंद्र परिहार रामलाल साहू कीर्ति प्रकाश व्यास भरत सिंह हरीश कुमावत भूपेंद्र जैन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।


No comments