Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सुर संगम द्वारा सुमन कल्याणपुर को स्वर सुमन अर्पित किए

उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर सदस्यों ने उनके द्वारा गाए नग़मे की स्वरांजल...


उदयपुर। शहर के प्रतिष्ठित सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पार्श्वगायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर सदस्यों ने उनके द्वारा गाए नग़मे की स्वरांजलि देकर याद किया।

ग्रुप की संयोजिका वीनू वैष्णव ने बताया कि सुमन कल्याणपुर के निधन से संगीत जगत ने एक श्रेष्ठ पार्श्वगायिका को खो दिया है । जिसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती । कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश गन्धर्व ने बताया   कि 17 सदस्यों ने दो राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सुमन कल्याणपुर के साथ ही एस.पी. बालासुब्रमण्यम द्वारा गाए 34 सदाबहार नग़मे पेश किए सम्पूर्ण माहौल को संगीतमय बना दिया । कार्यक्रम में

लोकेश जोशी ने चार दिनों का प्यार हो रब्बा.,कबके बिछड़े हुए हम., सी.पी.गन्धर्व ने दीवाना दीवानी अंजना.,दिलीप कुमार वर्मा ने आते जाते.,और इस दिल में क्या रखा है., वीनू वैष्णव ने मेरे नसीब में., आप जैसा कोई., विनोद कल्याणा ने आज कल याद कुछ.,सुरेन्द्र कुमार दक ने मंजिले अपनी जगह.,जो चला गया उसे भूल.,कमलेश कुमावत ने सारा जमाना हसीनों.,दिलबर मेरे कब तक..मनोज कुमार ने कभी बेकशी ने लूटा.,पल पल दिल के पास., एस. डी.कौशल ने शहर का हुस्न हो.,तू इस तरहा से., कविता सांखला ने छू कर मेरे मन, नयनेश दवे ने दिल ए बेताब को.,ये रेशमी जुल्फे.,ओम प्रकाश भट्ट ने हम तुम जब दोनों.,जान चली जाए., हेमन्त सूर्यवंशी ने एक हसीन थी., सुशील वैष्णव ने जीना है तो हँस के.,सूरज से किरणों का रिश्ता., जैसे सदाबहार गीत पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही पाई।

वहीं दूसरे दौर में सी.पी.गन्धर्व-वीनू वैष्णव ने सुमन कल्याणपुर के उम्दा युगल गीत रात सुहानी जाग रही है., कविता सांखला - सी.पी.गन्धर्व ने क्या देखते हो.,विनोद कल्याणा - वीनू वैष्णव ने प्यार करते है हम., प्रस्तुत कर सुमन कल्याणपुर की याद ताजा कर दी ।

कार्यक्रम में नए सदस्य ओम प्रकाश भट्ट एवं  नयनेश दवे को उपरना पहना कर और सुशील वैष्णव को बेस्ट सिंगर का खिताब ग्रुप के संयोजक वीनू वैष्णव एवं सी.पी.गन्धर्व ने उपरना एवं मोमेंटो से सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रस्तुत सभी गीतो के ट्रेक एवं साउंड कंट्रोल वीनू वैष्णव, कार्यक्रम संचालन हेमन्त सूर्यवंशी एवं धन्यवाद सी.पी.गन्धर्व द्वारा ज्ञापित किया गया।


No comments