Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

‘गृहलक्ष्मी अवॉर्ड’ में नारी शक्ति का भव्य सम्मानः रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय ने 75 महिलाओं को किया गौरवान्वित

उदयपुर। महिलाओं के सम्मान, उनके योगदान और सशक्तिकरण को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल के तहत रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय ने अशोका ग्रीन में ‘गृहल...


उदयपुर। महिलाओं के सम्मान, उनके योगदान और सशक्तिकरण को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल के तहत रोटरी क्लब उदयपुर पन्नाधाय ने अशोका ग्रीन में ‘गृहलक्ष्मी अवॉर्ड’ समारोह का भव्य आयोजन किया। “समाज की प्रत्येक महिला सम्माननीय है” की भावना को केंद्र में रखकर आयोजित इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 30 से 85 वर्ष आयु वर्ग की 75 महिलाओं को उपरना एवं स्मृति ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को गरिमामयी बनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटेरियन मधु सरीन, स्वीटी छाबड़ा, महिला उद्यमी रीना राठौड़ एवं श्रद्धा गट्टानी ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक सशक्त और संवेदनशील समाज की पहचान है। उन्होंने महिलाओं को परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति बताते हुए उनके योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।
क्लब अध्यक्ष रो. राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि गृहिणी हो या पेशेवर महिला, हर महिला अपने परिवार और समाज की प्रेरणा है। क्लब का उद्देश्य ऐसी प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित कर समाज में उनके प्रति सम्मान और समानता की भावना को और सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर क्लब संरक्षक रो. भानु प्रताप धायभाई, रो. तारिका धायभाई, रो. पूनम अग्रवाल, रो. राजेश शर्मा, रो. शिखा बहल, रो. डॉ. श्रचा पुरोहित, रो. डॉ. विजय पुरोहित, रो. अशोक पालीवाल, रो. रुखसाना साबुनवाला सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन रो. शालिनी भटनागर ने किया। कार्यक्रम का समापन महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हुआ, जहां सभी ने महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को सदैव प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

No comments