Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

आयम्बिल तप की आराधना करवाई, तपस्वी सम्मान समारोह हुआ

उदयपुर। महासाध्वी श्री शीलकुंवर जी म सा. के संयम शताब्दी वर्ष पर वर्ष पर्यन्त श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय उदयपुर पर आयोजित प्रतिमाह की शुक्ल...


उदयपुर। महासाध्वी श्री शीलकुंवर जी म सा. के संयम शताब्दी वर्ष पर वर्ष पर्यन्त श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय उदयपुर पर आयोजित प्रतिमाह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को आयम्बिल तप की आराधना करवाई गई। श्री सोहन कुंवर महिला समिती की मंत्री नीता छाजेड ने बताया कि .महासाध्वी श्री शीलकुंवर जी म सा.उपाध्याय पुज्य गुरुदेव श्री पुष्कर मुनि जी म सा.की महान साध्वी थी, जिन्हौने अपना सम्पूर्ण जीवन तप आराधना मे लगातार सभी को तप करने की प्रेरणा दी। 

आपकी प्रेरणा से पुरे भारत वर्ष में आयम्बिल तप तेरह महीने तक सम्पन्न किये गये। इसी के अन्तर्गत श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय उदयपुर में आयम्बिल तपस्वीयों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक श्री तारक गुरु जैन ग्रंथालय उदयपुर के महामंत्री रमेश खौखावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में श्रमण संघीय उपाध्याय पुज्य गुरुदेव श्री रमेश मुनि जी म सा, प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री  डॉ.राजेन्द्र मुनि जी म सा. साहित्य दिवाकर डॉ.श्री सुरेंद्र मुनि जी. म .सा. सेवाभावी श्री दीपेश मुनि जी म सा. का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ श्री सोहन कुंवर महिला समिती की सदस्यौ द्वारा  मंगलाचरण  से किया गया। 

 तत्पश्चात तपस्वीयौं का बहुमान किया गया। सभी दानदाताओं का भी बहुमान किया गया। श्री सोहन कुंवर महिला समिती अध्यक्ष सुमित्रा सिंघवी ने सभी का शब्दो से स्वागत किया। इस अवसर पर गणेश लाल गोखरु, विजय सिंह छाजेड, मानसिंह रांका, कालुलाल सिंगवी, जैन कान्फ्रेंस राजस्थान प्रान्तीय. महिला शाखा अध्यक्ष डॉ. पुष्पा खोखावत ,भुरी देवी सिंगवी, प्रेम बाई गोखरु, कमला जी रांका, मीना देवी छाजेड हेमा सिंगवी और भी अनेक समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलतापूर्वक संचालन रमेश खोखावत ने किया।

No comments