उदयपुर। लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब ‘मेवाड’ की मासिक बैठक स्थानीय शांति वन, ग्राम टाक, उदयपुर पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरिनाराय...
उदयपुर। लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब ‘मेवाड’ की मासिक बैठक स्थानीय शांति वन, ग्राम टाक, उदयपुर पर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरिनारायण सुखवाल, अध्यक्षता डॉ. जे.पी. शर्मा, विशिष्ठ अतिथि जगदीश भट्ट, बाबुलाल शर्मा व कृष्णकांत शर्मा, राकेश जोशी, प्रेमशंकर उपाध्याय थे। बैठक में क्लब के मुख्य संरक्षक केके शर्मा ने आगामी सितम्बर माह में विदेश भ्रमण बाली जाने के संबंध में विचार रखे व क्लब के उपस्थित सभी सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। बैठक में तय किया गया कि विदेश भ्रमण हेतु अगले माह किसी टूरिस्ट एजेंसी को आमंत्रित किया जायेगा। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक के.के.शर्मा ने हृदय रोग में आपात काल की स्थिति में काम आने वाले किट को सभी में वितरित किये गये।
इस अवसर पर इस माह शादी की सालगिरह वाले 2 सदस्य व जन्म दिवस वाले 7 सदस्यों को माला व उपरना पहना कर गायत्री मंत्र के साथ पुष्प वर्षा से सम्मानित किया जाकर दीर्घायु की कामना की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला संरक्षक श्रीमती कुसुम शर्मा, अध्यक्ष श्रीमती विभा सुखवाल के नेतृत्व में महिलाओं के इनडोर गेम्स आयोजित किया। इस अवसर पर बैठक में पियूष जोशी, चन्द्र शेखर दशोरा, यशवंत शर्मा, महेश शर्मा, आनंद त्रिवेदी, राजीव शर्मा, योेगेन्द्र शर्मा, लक्ष्मीलाल शर्मा, यशवंत पाण्डे, विनोद प्रकाश पाण्डे, महेश पालीवाल, बसंतीलाल चौबीसा ने अपने विचार व्यक्त किये।
महिला सदस्यों में श्रीमती शशीकला सुखवाल, श्रीमती तरूणा शर्मा, श्रीमती मंजु त्रिपाठी, श्रीमती चंदा औदिच्य, श्रीमती चन्द्रा आमेटा, श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती अंजु नंदवाना, श्रीमती नीलम सनाढ्य, श्रीमती सुधा जोशी, श्रीमती अनिता शर्मा श्रीमती सुशीला व्यास श्रीमती शशीबाला नागदा, श्रीमती प्रमीला नागदा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये एवं श्रीमती मीरां शर्मा ने समारोह में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह का संयोजन हरिश शर्मा ने किया व धन्यवाद की रस्म राकेश जोशी ने अदा की ।

No comments