उदयपुर। सिक्ख समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि आज सिक्ख समाज ने सिक्ख कॉलोनी वार्ड नम्बर 51 से कांग्रेस के पार...
उदयपुर। सिक्ख समाज सेवा समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पाल सिंह कप्पू ने बताया कि आज सिक्ख समाज ने सिक्ख कॉलोनी वार्ड नम्बर 51 से कांग्रेस के पार्षद के दावेदारी की। इस वार्ड से आयुष अरोड़ा की दावेदारी कांग्रेस कार्यालय में फतेह सिंह राठौड के समक्ष गुरूद्वारा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलुजा के नेतृत्व में रख कर मांग की गई की कि एक वार्ड तो सिक्ख समज के लिये होना ही चाहिए। दावेदारी करवाने वालों में हरमेन्द्र सिंह, जगजीत सिंह, तरनजीत सिंह, मीना अरोड़ा, निक्की अरोडा़ हरविंद्र सिंह, सुमित पाल सिंह, अमित सिंह, रिषभ सिंह,करन सिंह गुरदीप सिंह व कुलबीर सिंह आदि कई वार्ड वासी उपस्थित थे।

No comments