Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन की पिकनिक में पूल पार्टी और गेम्स में सदस्यों ने की जमकर मस्ती

उदयपुर। आयकर और जीएसटी की दिन-प्रतिदिन की व्यस्तताओं से दूर, उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित पारिवारिक पि...


उदयपुर। आयकर और जीएसटी की दिन-प्रतिदिन की व्यस्तताओं से दूर, उदयपुर टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों ने एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित पारिवारिक पिकनिक में जमकर लुत्फ़ उठाया। इस भव्य आयोजन में सीए और अधिवक्ताओं ने अपने परिवारों के साथ मनोरंजन, खेलकूद और कई रोमांचक गतिविधियों में हिस्सा लेकर इस दिन को यादगार बना दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दीपक एरन ने बताया कि इस पिकनिक में सदस्यों और उनके परिवारों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शानदार आगाज़ एक रिफ्रेशिंग पूल पार्टी से हुआ, जहाँ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने पानी में अठखेलियां करते हुए पूरा आनंद लिया। इसी मस्ती के बीच पारिवारिक सदस्यों में आपसी तालमेल और सौहार्द बढ़ाने के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

उपाध्यक्ष सीए अरुण रत्नावत ने जानकारी दी कि पूरे कार्यक्रम का बेहद कुशल और मनोरंजक संचालन डॉ. लता मंडोवरा ने किया। उनके द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में सदस्यों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। रोमांचक हौज़ी गेम के बम्पर प्राइज के विजेता एडवोकेट अंकित जावरिया रहे। वहीं, बेस्ट श्सेम ड्रेसश् कपल का आकर्षक खिताब सीए शैलेष माहेश्वरी और उमा माहेश्वरी की जोड़ी ने अपने नाम किया। मजेदार श्वरमालाश् गेम में सीए विमल सुराणा और श्रीमती सुबोध जैन ने जीत हासिल की, जबकि दुपट्टा गेम में मीना और किरण की जोड़ी ने शानदार तालमेल दिखाते हुए बाजी मारी। बच्चों के लिए भी विशेष खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें मनस्वी, धु्रविन, सूर्यांश और जाह्नवी ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए खूब तालियां और पुरस्कार बटोरे।
सचिव सीए हातिम हुसैन कांकरोली वाला ने बताया कि इस पारिवारिक आयोजन में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों सीए श्याम एस. सिंघवी, सीए सतीश जैन, एडवोकेट अमित तिवारी और सीए सुधीर मेहता सहित अनेक वरिष्ठ सदस्यों ने उपस्थित रहकर न केवल आयोजन की शोभा बढ़ाई, बल्कि सभी प्रतिभागियों का जमकर उत्साहवर्धन भी किया। अंत में, इस पिकनिक को भव्य और पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए सांस्कृतिक सचिव सीए पंकज नेवटिया, पिकनिक समन्वयक सीए रोहन मित्तल, सीए महेश मेनारिया, सीए महेश मंडोवरा और सीए पंकज जैन सहित सभी सदस्यों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

No comments