Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पीएफसी एजुकेशन ने मनाया अपना आठवां जन्मदिन, ओपन माइक में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

उदयपुर। पीएफसी एजुकेशन ने इस शनिवार को अपना आठवां जन्मदिन उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस खास अवसर पर ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, ...


उदयपुर। पीएफसी एजुकेशन ने इस शनिवार को अपना आठवां जन्मदिन उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस खास अवसर पर ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपनी विभिन्न प्रतिभाओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों के उत्साह और प्रस्तुतियों से पूरा कार्यक्रम जीवंत हो उठा और यह आयोजन सभी के लिए यादगार बन गया।

पीएफसी एजुकेशन की निदेशक मीनाक्षी भेरवानी ने कहा कि पीएफसी एजुकेशन का सफर केवल शिक्षा तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को सामने लाने के अवसर प्रदान करना भी संस्थान का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे मंच पर प्रस्तुत करने का आत्मविश्वास देते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में हिमांशु जैन, गुरलीन अरोड़ा, शीतल गुप्ता, मनाली छूग, दीपमाला मेवाड़ा एवं उपेश भट्ट उपस्थित रहे। इसके अलावा शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
ओपन माइक कार्यक्रम में कशक जैन, आर्यन जैन, मयंक भानावत, अवनी शर्मा, हेतल मिरानी, ऐश्वर्या पाटीदार, प्रणिका, निवेद्या, राधिका, तियारा, प्रिशा एवं कियाना सहित अन्य विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य, कविता, संगीत एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।
पीएफसी एजुकेशन का आठवां जन्मदिन संस्थान की आठ वर्षों की यात्रा, उपलब्धियों और विद्यार्थियों के साथ बनाए गए मजबूत जुड़ाव का उत्सव रहा। कार्यक्रम का समापन सभी के लिए यादगार पलों और भविष्य में विद्यार्थियों को ऐसे ही अवसर प्रदान करने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments