Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पारश्वनाथ ट्रावेल्स की उदयपुर से अहमदाबाद बुलेट लग्जरी बस शुरू, मात्र सवा तीन घंटे में पहुंचाएगी अहमदाबाद

-बस में ही वॉशरूम, पानी, नाश्ते की सुविधा मिलेगी, नॉन स्टॉप चलेगी बुलेट कोच उदयपुर। पारश्वनाथ ट्रावेल्स प्रा लि की ओर से उदयपुर-अहमदाबाद-उदय...



-बस में ही वॉशरूम, पानी, नाश्ते की सुविधा मिलेगी, नॉन स्टॉप चलेगी बुलेट कोच

उदयपुर। पारश्वनाथ ट्रावेल्स प्रा लि की ओर से उदयपुर-अहमदाबाद-उदयपुर के बीच नई बुलेट लग्जरी बस सेवा का रविवार को यहां शुभ मंगल गार्डन परिसर में समारोहपूर्वक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी, वरिष्ठ एडवोकेट एवं समाजसेवी सुन्दरलाल मांडावत, पिंकी मांडावत व अन्य अतिथियों ने फीता खोलकर चार बुलेट कोचेस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पार्श्वनाथ ट्रावेल्स प्रा लि के प्रोपराइटर गजेंद्र दुग्गड ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन शुरू की जाएगी। इसका 80 प्रतिशत काम हो चुका है और केवल 20 प्रतिशत काम शेष बचा है जो जल्द पूरा होगा। इसे कनेक्ट करने के लिए पार्श्वनाथ ट्रावेल्स की ओर से उदयपुर से अहमदाबाद तक बुलेट लग्जरी कोचेस बसें शुरू की गई है जो उदयपुर से चलकर सीधे अहमदाबाद में बनने वाले बुलेट ट्रेन के स्टेशन पर ड्रॉप करेगी। उन्होंने बताया कि बुलेट लग्जरी बस में सफर करने वाले यात्री को बुलेट ट्रेन का एहसास होगा। बुलेट बस में यात्रियों को मौजूदा किराए में ही वॉशरूम, पानी, नाश्ते की सुविधा मिलेगी। उदयपुर से यह बस मात्र तीन सवा घंटे में अहमदाबाद पहुंचा देगी। मूलतः उदयपुर के रहने वाले दुग्गड ने बताया कि उदयपुर के सांवरियाजी और नाथद्वारा से बसें सोमवार सुबह से शुरू होगी और हर दो घंटे में उदयपुर से बस चलेगी और इसी तरह अहमदाबाद से घंटे में उदयपुर के लिए बुलेट बस सेवा उपलब्ध रहेगी। बाद में 2027 में हर एक घंटे में बुलेट बस अहमदाबाद के लिए उपलब्ध रहेगी।  पार्श्वनाथ ट्रावेल्स  ने अपना सफर वर्ष 2000 में शुरू किया था। वर्ष 2005 में एसी बस सेवा, 2008 में वोल्वो, 2013 में स्लीपर बस सेवा और 2018 में लग्जरी बस सेवा शुरू की गई। समारोह में पूर्व पार्षद संजय पगारिया, प्रकाश नागौरी, मैनेजर गिरिराज खण्डेलवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

No comments