Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

आर्य समाज हिरण मगरी का वेद प्रचार समारोह आरम्भ

उदयपुर। आर्य समाज हिरण मगरी का छः दिवसीय वेद प्रचार समारोह हवन, भजन और प्रवचन के साथ रविवार को समाज परिसर में आरंभ हुआ। समाज उप मंत्री भूपें...


उदयपुर। आर्य समाज हिरण मगरी का छः दिवसीय वेद प्रचार समारोह हवन, भजन और प्रवचन के साथ रविवार को समाज परिसर में आरंभ हुआ। समाज उप मंत्री भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्य वक्ता अंतर्राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता आचार्य योगेश भारद्वाज, कुलपति, आर्ष विद्याकुलम बड़ेडी, मुजफ्फर नगर ने उद्बोधन में कहा कि ईश्वर अपने नियमों की पालना कर हमारी रक्षा करता है लेकिन मनुष्य नियमों को तोड़कर समस्याएं पैदा करता है प्रदूषण उन्हीं में से एक बड़ी समस्या है। उन्होंने वैदिक मान्यता के अनुसार ईश्वर से प्रार्थना के साथ-साथ पुरुषार्थ को सफलता प्राप्ति के लिए अनिवार्य बताया। भजनोपदेशक पंडित केशव देव शर्मा ने भजनों के माध्यम से पंच महायज्ञ ब्रह्म यज्ञ, देव यज्ञ, पितृ यज्ञ अतिथि यज्ञ और बलिवैश्य देव यज्ञ नित्य कर पापों से बचने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हवन और वृक्षारोपण ही पर्यावरण को संतुलित करने के उपाय हैं। तबले पर संगति दीपक दांत्या ने की। समारोह का आरंभ इंद्र प्रकाश वैदिक के पुरोहित में यज्ञदानुष्ठान से हुआ। विशिष्ट अतिथि मुनि नरेंद्र आर्य रहे। स्वागत समाज प्रधान संजय शांडिल्य ने और धन्यवाद मंत्री वेद मित्र आर्य ने ज्ञापित किया। आर्य समाज हिरण मगरी के संरक्षक प्रो डॉ अमृत लाल तापड़िया और भंवरलाल आर्य के सानिध्य में संपन्न प्रातः कालीन सत्र में बड़ी संख्या में आर्य जन सम्मिलित हुए। वेद प्रचार कार्यक्रम 27 अगस्त तक प्रत्येक दिन प्रातः 7:30 से 10 एवं सायं  7:30 बजे तक सेक्टर 4 स्थित आर्य समाज परिसर में आयोजित होगा।   धर्म लाभ लेने हेतु आमजन आमंत्रित हैं।


No comments