-जनजाति समाज में भाजपा की विचारधारा को करेंगे और मजबूत: रावत उदयपुर 20 अगस्त। सांसद डॉ मन्नालाल रावत को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व...
-जनजाति समाज में भाजपा की विचारधारा को करेंगे और मजबूत: रावत
उदयपुर 20 अगस्त। सांसद डॉ मन्नालाल रावत को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया तत्पश्चात प्रथम आगमन पर गुरुवार को एयरपोर्ट पर आतिशी स्वागत किया गया। जैसे ही टर्मिनल से बाहर आए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भारत माता की जय वंदे मातरम बीजेपी जिंदाबाद के गगन भेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के सानिध्य में पार्टी के पदाधिकारी ने मेवाड़ी पगड़ी ऊपरना पहना कर स्वागत किया। यहां पर कृष्ण गोपाल पालीवाल, हरीश राजानी, खूबी लाल पालीवाल, करण सिंह शक्तावत, शांतिलाल मेघवाल, शैलेंद्र चौहान, पिंकी मांडावत, मनोज जोशी, डॉ जिनेंद्र शास्त्री, ललित सिंह सिसोदिया, अमित कलाल, दुदाराम डांगी सुनील पालीवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल सालवी, जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू गमेती, राजकुमारी गन्ना संतोष मेनारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव अमृत मेनारिया मुकेश जोशी प्रताप सिंह राठौड़ मोहन पटेल आदि संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
एयरपोर्ट से जनजाति मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला घाटा वाला माताजी पहुंचा जहां पर ट्रस्ट के सदस्यों ने स्वागत किया। डॉ रावत ने माता जी के दर्शन किए उनका आशीर्वाद लिया। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक प्रमोद सामर भंवर सिंह पवार तखत सिंह शक्तावत आदि ने उनका स्वागत किया।
डॉ मन्नालाल रावत बोहरा गणेश मंदिर पहुंचे, जहां पर भारतीय जनता पार्टी राणा प्रताप मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मंदिर में मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल, लोकेश जोशी, हंसा माली, मनोहर चौधरी जिज्ञासा शर्मा दीपक शर्मा आदि ने उनका स्वागत किया भगवान के दर्शन कर संपूर्ण राष्ट्र की प्रगति की कामना की प्रसाद ग्रहण किया।
डॉ मन्नालाल रावत सीधे सूरजपोल स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे जहां पूर्व महापौर लोकेश द्विवेदी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चंदेल मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा, जगदीश शर्मा, अनिल अग्रवाल अर्चना शर्मा, आदि ने स्वागत किया तत्पश्चात डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की।
यहां से सीधे पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर की ओर से उनका स्वागत किया गया स्वागत समारोह में भाजपा के शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ संगठन के सह प्रभारी महेश शर्मा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर पूर्व जिला अध्यक्ष मांगीलाल जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र श्रीमाली पूर्व महापौर रजनी डांगी पूर्व महामंत्री डॉक्टर किरण जैन पूर्व गिर्वा प्रधान तखत सिंह शक्तावत पूर्व उपमहापौर महेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी डॉ पंकज बोराणा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल सालवी जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू गमेती सहित पार्टी के प्रदेश जिला मंडल पदाधिकारीयो जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में स्वागत किया गया उनका पगड़ी ऊपरना पहना कर सम्मान किया गया।
अपने स्वागत से अभीभूत राष्ट्रीय जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपना उनके लिए गौरव के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। देश के जनजाति समाज के बीच संगठन को और अधिक मजबूत करना, समाज की आकांक्षाओं को संगठन और सरकार तक पहुंचाना तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
उन्होंने कहा कि आज जनजाति समाज के बीच सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर कई प्रकार की नई परिस्थितियां सामने आ रही हैं। कहीं जातीय पहचान के आधार पर नए राजनीतिक विकल्प खड़े किए जा रहे हैं, तो कहीं अलगाववादी एवं उग्रवादी विचारधाराएं समाज के युवाओं को प्रभावित करने का प्रयास करती हैं। ऐसे समय में भाजपा की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है कि वह जनजाति समाज के बीच पहुंचकर विकास, राष्ट्रवाद और सामाजिक समरसता की विचारधारा को मजबूती दे।
डॉ. रावत ने कहा कि जनजाति समाज को केवल चुनाव के समय याद करने के बजाय निरंतर संवाद और संपर्क के माध्यम से संगठन से जोड़ना होगा। गांव-गांव, ढाणी-ढाणी और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ानी होगी। जनजाति समाज के युवाओं, महिलाओं, किसानों, विद्यार्थियों और प्रबुद्ध वर्ग के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आकांक्षाओं को समझना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनजाति समाज के सम्मान और विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक पहल की हैं। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने से लेकर जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तक केंद्र सरकार ने जनजाति समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि देश के जिन जनजातीय क्षेत्रों में लंबे समय तक विकास की कमी और उग्रवादी विचारधाराओं का प्रभाव रहा है, वहां विकास, शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से युवाओं को नई दिशा देना जरूरी है। भाजपा जनजाति मोर्चा इसी उद्देश्य से समाज के बीच संगठन का विस्तार करेगा और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की सकारात्मक शक्ति के रूप में आगे लाएगा।
डॉ. रावत ने कहा कि जनजाति समाज भाजपा के लिए केवल राजनीतिक आधार नहीं, बल्कि राष्ट्र की शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भाजपा का लक्ष्य समाज को बांटना नहीं बल्कि सामाजिक समरसता के साथ सभी वर्गों को विकास की समान धारा से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनजाति समाज के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और समाज की वास्तविक समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले निगम चुनाव संगठन की सक्रियता और बूथ स्तर की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ और वार्ड में सक्रिय होकर घर-घर संपर्क, मतदाता संवाद और संगठन विस्तार के कार्य में जुटना होगा।
राठौड़ ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाते हुए आगामी निगम चुनाव के लिए अभी से प्रभावी रणनीति के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत रणनीति के बल पर भाजपा आगामी निकाय चुनाव में भी शानदार सफलता प्राप्त करेगी।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मन्नालाल रावत का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में जनजाति समाज के बीच भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक समरसता के अभियान को नई गति देने का संकल्प लिया। समारोह का संचालन शहर जिला महामंत्री पारस सिंघवी ने किया एवं धन्यवाद की रस्म जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू गमेती ने दी।



No comments