Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

निगम चुनावों में कुमावत समाज भी निभायेगा सक्रिय भूमिका, कुमावत समाज की विचार गोष्ठी में निर्णय

उदयपुर। अखण्ड क्षत्रिय कुमावत समाज की विचार गोष्ठी नगर नगर निगम चुनावों में समाज की सामूहिक सामाजिक भूमिका विषय पर शनिवार को देवाली स्थित चा...


उदयपुर। अखण्ड क्षत्रिय कुमावत समाज की विचार गोष्ठी नगर नगर निगम चुनावों में समाज की सामूहिक सामाजिक भूमिका विषय पर शनिवार को देवाली स्थित चारभुजा मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व पंचायत अध्यक्ष भागचंद कुमावत ने की। इसमें पूर्व महापौर गोविन्द सिंह टांक, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत के मार्गदर्शन में एवं देवाली पंचायत अध्यक्ष रमेश चन्द्र गोठवाल, नारायण लाल, राजेश चन्द्र, अम्बा लाल, निशांत बातरा, प्रवासी समाज समिति अध्यक्ष हरीश कुमार वर्मा, जितेन्द्र कुमार आर्य, प्रताप नगर ताना चौकी युवा अध्यक्ष पुष्कर लाल घोडेला, सूरजपोल पंचायत उपाध्यक्ष डूंगर सिंह बबेरीवाल, मुकुन्दपुरा पंचायत के एडवोकेट हरी शंकर खंडारिया, भरत अजमेरा, पीयूष कुमावत, तुषार कुमावत, सकराम पंचायत के अरुण अजमेरा, शशांक टांक, पूरा सभी पंचायती क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से इस बार चुनाव में सक्रिय सामूहिक भूमिका निभाने का निर्णय लिया।

संयोजक एडवोकेट भरत कुमावत ने बताया कि महापौर गोविंद सिंह टांक ने कहा कि नगर निगम चुनावों में कुमावत समाज को अपनी लोकतांत्रिक सामाजिक भूमिका निभानी चाहिए और सार्वजनिक हितों और नागरिकों के अधिकारों के प्रति मतदाता जागरण अभियान चलाना चाहिए।

पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत ने समाज की भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए उदयपुर के आठों पंचायतों के नेतृत्व में सामाजिक उपखंडीय क्षेत्रों में निगम चुनावों के लिए उपसमिति गठन करने का सुझाव दिया।

राष्ट्रीय लोक अधिकार मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट भरत कुमावत ने विचार गोष्ठी में प्रस्ताव रखा कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 में तृतीय अध्याय वार्ड कार्य संचालन की धारा 54 में प्रावधानित वार्ड कमेटियों का पांच कार्यकाल बीत जाने पर भी अब तक गठन नहीं किए जाने को एक लोकतांत्रिक अपराध बताया और उदयपुर के सभी समाजों को बुलाकर इस अवहेलना के विरुद्ध गंभीर चर्चा करने एवं एक सामूहिक सर्व समाज के प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल जाकर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से इस कानून की पालना करवाने हेतु स्वस्थ्य चर्चा करनी चाहिए।

पूर्व अध्यक्ष भागचंद बातरा ने कहा कि समाज से राजनीतिक दलों के सक्रिय कर्यकर्ताओं से भी अपनी पार्टियों में सशक्त प्रस्तुत करने तथा समाज की हाई पावर कमेटी बनाकर राजनीतिक दलों के पर्यवेक्षकों एवं अध्यक्षों से मिलकर उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने की अनुशंसा करने की बात कही। 


No comments