Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सांसद डॉ रावत की मांग पर रेल मंत्री ने उदयपुर सिटी शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलाने की मंजूरी दी

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा उदयपुर में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर किए जा रहे प्रयास से रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने गाड़ी सं. 2...

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत द्वारा उदयपुर में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर किए जा रहे प्रयास से रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने गाड़ी सं. 20971/20972 उदयपुर सिटी शालिमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन को सप्ताह में एक दिवस से बढ़ाकर दो दिवस करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से सांसद डॉ मन्नालाल रावत को इस संबंध में पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जनसुविधा तथा क्षेत्रीय संपर्क को और सुदृ‌द्ध बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा समय-समय पर यात्री मांग एवं परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सेवाओं में विस्तार किया जाता रहा है। उन्होंने बताया कि उदयपुर में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर की गई अन्य मांगों पर भी विचार किया जा रहा है।

No comments