Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सिन्धी लिटिल स्टार–2026 में नन्हे-मुन्ने सितारों ने शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समां

प्रतिभा और आत्मविश्वास ने जीता सभी का दिल उदयपुर। श्री झूलेलाल सिन्धी सेंट्रल पंचायत, उदयपुर द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित “सिन्धी लिटिल स्टार...


प्रतिभा और आत्मविश्वास ने जीता सभी का दिल

उदयपुर। श्री झूलेलाल सिन्धी सेंट्रल पंचायत, उदयपुर द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित “सिन्धी लिटिल स्टार–2026” का भव्य आयोजन सिंधु महल, जवाहर नगर में उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में सिन्धी समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ उदयपुर शहर विधायक श्री फूल सिंह मीणा, श्री झूलेलाल सिन्धी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष दादा प्रताप राय चुग तथा पूर्व राज्य मंत्री एवं जेएसपी अध्यक्ष श्री हरीश राजानी ने संयुक्त रूप से भगवान श्री झूलेलाल साईं की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।

इस अवसर पर सिन्धी समाज के 96 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने भारत के महान महापुरुषों, संतों, राष्ट्रनायकों, वीर योद्धाओं एवं ऐतिहासिक व्यक्तित्वों झांसी वाली रानी, भगवान झूलेलाल, महाराणा प्रताप, शिवाजी महाराज, हेमू कालानी, हिंगलाज माता की आकर्षक वेशभूषा धारण कर मंच पर कैटवॉक के साथ शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों एवं समाजजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अध्यक्ष दादा प्रताप राय चुग ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उनकी प्रतिभा, रचनात्मकता और क्षमताएं खुलकर सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए सिन्धी समाज द्वारा समय-समय पर ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायी आयोजन किए जाते रहे हैं।

पूर्व राज्य मंत्री एवं जेएसपी अध्यक्ष श्री हरीश राजानी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, सिन्धी संस्कृति एवं भाषा से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उनकी प्रतिभा एवं मंचीय प्रस्तुति को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ने वाले ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित हो सके।

सेंट्रल पंचायत के महासचिव श्री कैलाश नेभनानी ने बताया कि प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि सभी प्रतिभागियों ने किसी न किसी ऐतिहासिक महापुरुष, वीर योद्धा, संत, राष्ट्रनायक अथवा ऐतिहासिक चरित्र की वेशभूषा धारण कर मंच पर अपनी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इस माध्यम से बच्चों को भारतीय इतिहास एवं संस्कृति को जानने, समझने और उसे जीवंत रूप में मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उपरना पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनका उत्साह एवं मनोबल देखते ही बनता था। कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता एवं परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे समय तालियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार — ₹5,100

द्वितीय पुरस्कार — ₹4,100

तृतीय पुरस्कार — ₹3,100

चतुर्थ पुरस्कार — ₹2,100

पंचम पुरस्कार — ₹1,100

प्रतियोगिता में 4 से 15 वर्ष आयु वर्ग के सिन्धी समाज के बच्चों ने भाग लिया। “अपनी प्रतिभा… अपना अंदाज़” की थीम पर आधारित यह आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

समारोह में बच्चों के परिवारजनों के साथ श्री ओम प्रकाश आहूजा, किशन वाधवानी, सुनील कालरा, मनोहर गुरानी, मुरली राजानी, उमेश मनवानी, रामचंद्र चोटरानी, मनोहर लाल खूबचंदानी, कैलाश नेभनानी, प्रकाश चंदानी, उमेश नारा, राजेश चुग, किशोर सिधवानी, भारत खत्री, हरीश गोलानी, सुरेश चावला, हरीश सिधवानी, कमल पाहुजा, कमलेश राजानी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल, आकर्षक एवं सुव्यवस्थित बनाने में उर्मिल नंदवानी, जया पहलवानी, चांदनी लालवानी, कैलाश नेभनानी एवं कमलेश राजानी सहित आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा अपनी सेवाएं प्रदान कीं। समरोह में जज की भूमिका में मोनिका राजानी और महिमा चुग रही जबकि सफल संचालन वैशाली मोटवानी और दीपमाला ने किया।

समारोह का मुख्य संदेश यही रहा कि बच्चों की प्रतिभा को मंच देना, उन्हें अपनी संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से जोड़ना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना ही समाज की सच्ची प्रगति की दिशा है। “सिन्धी लिटिल स्टार–2026” ने इसी उद्देश्य को सार्थक रूप प्रदान करते हुए बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का एक सुंदर अवसर प्रदान किया।

No comments