उदयपुर। श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल मंडी की नाल उदयपुर में लोक देवता श्री कल्लाजी बावजी का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति भाव एवं हर्षाेल्ल...
उदयपुर। श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल मंडी की नाल उदयपुर में लोक देवता श्री कल्लाजी बावजी का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति भाव एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर को हरियाली से आच्छादित कर सुंदर बगीचे में श्री कल्लाजी बावजी को विराजित किया गया। भक्त बावजी की जय जयकार कर खूब झूम और नाच रहे थे। प्रातः 8.00 बजे से कल्लाजी बावजी को दूध केसर से अभिषेक भक्तों द्वारा किया गया।
मंदिर के सेवक राजेंद्र सेन ने बताया कि लोक देवता श्री कल्लाजी राठौड़ का जन्मोत्सव श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ जोगपोल मंडी की नाल उदयपुर में महंत मीठालाल चित्तौड़ा एवं कल्लाजी बावजी के गांदी पति कुंवर सुशील चित्तौड़ा के निर्देशन में भक्ति भाव, श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर 11 किलो मावे का केक काटा गया। मंदिर की साज - सज्जा बहुत ही सुन्दर, आकर्षित एवं सुसज्जित थी। मंदिर परिसर को भव्य फूलों एवं पत्तीयो से सजाया गया। एक सुंदर वाटिका या बगीची का रूप दिया गया जिसमें बावजी को गादी पर विराजित किया गया। बावजी को राजशाही वस्त्र, शाही श्रृंगार धारण करवाया गया। बावजी का श्रृंगार तुषार चित्तोडा, भावेश चित्तोडा, मोनू ने किया।
श्रृंगार में बर्क, रजत, डंक, मोठ्ड़ा, आमली -चंद्रमा स्वर्ण व रजत जड़ित कंठला, स्वर्ण बादला, छत्र -चंवर, ढाल तलवार, बंदूक,मोर छड़ी आदि धारण करवाए गए बावजी का सुंदर मनमोहक रूप देखते ही बन रहा था जन्मोत्सव के दर्शनों के लिए भक्तों का ताँता प्रातः से देर रात तक चलता रहा।
मंदिर प्रांगण में भक्तगण बावजी के भजनों पर झूमते नाचते आनंद ले रहे थे। भक्तों द्वारा बावजी को श्रीफल पाग, ऊपरना माला आदि से भव्य स्वागत कर आशीर्वाद एवं खजाना प्राप्त कर रहे थे। मंदिर प्रांगण में आने वाले भक्तों के लिए शहनाई - नगाड़े बज रहे थे, कंकु से तिलक कर स्वागत किया जा रहा था। भक्तों एवं कलाकारों द्वारा रजवाड़ी भजन गाए जा रहे थे, भक्तगण बाबजी के दर्शन कर एक आत्मीयता का सुख प्राप्त कर रहे थे।
कल्लाजी बावजी के जन्मोत्सव पर कई गादी पत्तियों का आगमन हुआ। उनका मंदिर की परंपरा अनुसार श्रीफल, शॉल, ऊपरना, पगडी एवं लिफाफे में राशि रख कर सम्मान किया गया।
बावजी के जन्मोत्सव पर 56 तरह के व्यंजनों का भोग बावजी को धराया गया। बावजी के भक्त दिल्ली, जयपुर अजमेर, राजसमंद, झाडोल, बांसवाड़ा, डूंगरपुर आदि क्षेत्रों से भी आए और बाबजी की पूजा अर्चना एवं दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस प्रकार जोगपोल मंडी की नाल उदयपुर में श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ में लोक देवता श्री कल्लाजी बावजी का जन्मोत्सव रात 12 बजे आरती के साथ संपन्न हुआ। मंदिर की सम्पूर्ण व्यवस्था मंदिर परिवार के सदस्य गण संभाले हुए थे।
21 अगस्त को लोक देवता श्री सगस जी बावजी का जन्मोत्सव जोगपोल मंडी की नाल श्री सगस जी कल्याण शक्तिपीठ उदयपुर मे हर्षाेल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जायगा। प्रातः 5.00 बजे बावजी के दर्शन होंगे, बावजी को शाही राजसी श्रृंगार धारण करवाया जायगा। प्रातः 9.00 बजे गादी, खड़क, ढाल तलवार बन्दूक आदि का पूजन होगा, रजवाड़ी गीत भजन गाए जाएंगे। बावजी का दरिखाना लगेगा, संतो का मिलन होगा, आरती होंगी।
.jpg)
No comments