Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

श्रीश्री 1008 श्री सगसजी बावजी राज सर्वऋतु विलास, उदयपुर का जन्मोत्सव शुक्रवार को हर्षाेल्लास से मनाएंगे

उदयपुर। श्री श्री 1008 श्री सगस जी बावजी राज मंदिर, सर्वऋतु विलास, उदयपुर का जन्मोत्सव शुक्रवार दिनांक 21 अगस्त 2026 को हर्षाेल्लास पूर्वक म...


उदयपुर। श्री श्री 1008 श्री सगस जी बावजी राज मंदिर, सर्वऋतु विलास, उदयपुर का जन्मोत्सव शुक्रवार दिनांक 21 अगस्त 2026 को हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। पूजारी प्रकाश दशोरा ने बताया कि इस बार बावजी को अभूतपूर्व श्रृंगार धारण करवाया जाएगा। इस श्रृंगार में स्वर्ण बरक, रजत बरक, रजत डंका, मोठड़ा, इमली, चंद्रमा, छत्र, चंवर, तलवार, ढाल इत्यादि धारण करवाये जायेंगे। 

 जन्मोत्सव दर्शन कल शुक्रवार प्रातः 7 बजे से प्रारंभ होंगे। जिसमें प्रातः 9.30 बजे ज्योति प्रजोलन, ध्वजारोहण, श्रृंगार एवं भोग आरती होगी। महिलाओं के दर्शन के लिए दोपहर में विशेष व्यवस्था की गई है एवं शाम को पुरुष एवं महिलाओं के क्रमवार दर्शनों की व्यवस्था होगी। इसी दिन शाम को 7.30 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन भी मंदिर प्रांगण सर्वऋतु विलास में किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भजन संध्या में भक्तजन बैठकर भजनों का आनंद लेंगे। भजन संध्या में किरण जोशी, भरत बम्बोरिया एवं लक्षिता औदिच्य द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में साउंड सिस्टम कृष्णा साउंड, हल्दीघाटी का रहेगा तथा विशेष आकर्षण के रूप में झांकी लोकेश तूफानी, दिल्ली की प्रस्तुति होगी। लोकेश तूफानी दिल्ली द्वारा विशेष रूप से तैयार कि गई नृत्य नाटिकाये की प्रस्तुति भी दी जाएगी । 

रात्रि 12.30 बजे महाआरती संपन्न होगी। जिसमें बावजी को 51 किलो सुसज्जित मावे का भोग लगाया जाएगा। 

इस बार आकर्षक विद्युत सजा की गई है। उदियापोल गेट से लेकर गुलाब बाग रोड व सर्वऋतु विलास मंदिर प्रांगण व मंदिर परिसर बहुत ही आकर्षक रूप से सजाया गया है।

दर्शनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सदैव की तरह इस बार भी जूता स्टैंड की व्यवस्था सगस जी बावजी भक्त मंडल द्वारा की गई है। इस शुभ अवसर पर सगस जी रोड व्यापार मंडल, उदियापोल रोड एसोसिएशन, सारंग बाजार व्यापार संघ द्वारा इस वर्ष सूरजपोल से मोती महल, उदियापोल गेट एवं सर्वऋतु विलास मंदिर तक मनमोहक एवं आकर्षक विद्युत सजा की गई है।

कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठन द्वारा प्रसाद वितरित किया जाएगा। जन्मोत्सव के उपलक्ष में श्री सगस जी बावजी भक्त मंडल, सर्वऋतु विलास द्वारा आशा धाम आश्रम एवं अन्य विद्यालय के निराश्रित बच्चों को भोजन वितरित किया जाएगा। शनिवार 22 अगस्त को भी जो भक्त शुक्रवार को दर्शन से वंचित रह जाएंगे वह भी जन्मोत्सव श्रृंगार के दर्शन का लाभ शनिवार को ले पाएंगे। शनिवार रात्रि को मंदिर परिसर में ही रजवाड़ी, राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन भी किया जाएंगे ।

मंदिर के पुजारी श्री धर्मनारायण दशोरा ने बताया कि रविवार 23 अगस्त को भव्य बाल रूप श्रृंगार के साथ जन्मोत्सव का कार्यक्रम संपन्न होगा। मंदिर के पूजारी श्री धर्मनारायण प्रकाश दशोरा ने सभी दर्शनाथियांे एवं सेवा कार्य में लगे सभी भक्तजनों से सदैव की तरह अनुशासित रहते हुए दर्शन करने की अपील की है।


No comments