Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लेकसिटी की माइशा मेहता ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया गौरव

उदयपुर, 25 अगस्त। जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित जयपुर योगा लीग में देश भर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा ल...


उदयपुर, 25 अगस्त। जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित जयपुर योगा लीग में देश भर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की अंडर-10 श्रेणी में कुल 33 प्रतिभागियों ने अपने योग कौशल, संतुलन, लचीलापन और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रीति सोगानी ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में लेकसिटी की माइशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। देश के अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करना माइशा की मेहनत, लगन, नियमित अभ्यास और योग के प्रति समर्पण का प्रमाण है।
माइशा विट्टी इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा फर्स्ट-ए की छाया है। माइशा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने योग प्रशिक्षक राजू सिंह खिंची व परिवार को दिया है। योग प्रशिक्षक राजू खिंची ने माइशा को निरन्तर अभ्यास और बेहतर प्रदर्शन के लिए सदैव प्रोत्साहित किया है। माइशा की इस उपलब्धि में प्रशिक्षक राजू सिंह खिंची का बडा हाथ है। माइशा ने 3 साल की उम्र में ही योगा सीखना शुरू कर दिया था। बेसिक योगा की ट्रेनिंग अनिता बाबेल से शुरू की। बेसिक योगा पूर्ण होने के बाद एडवांस योगा की तैयारी कोच खिंची के निर्देशन में कर रही है।  

No comments