Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

रोटरी एलीट ने विद्यालय में रोपी हरियाली की नई उम्मीद, लगाए 100 उन्नत वृक्ष

उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब उदयपुर एलीट की ओर से रानवाड़ी राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भुवाणा मे...


उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोटरी क्लब उदयपुर एलीट की ओर से रानवाड़ी राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भुवाणा में 100 उन्नत किस्म के वृक्षों का पौधारोपण किया गया। विद्यालय परिसर में लगाए गए ये सभी पौधे पहले से ही 5 से 6 फीट ऊंचाई के हैं, जिससे इनके विकसित होने और जीवित रहने की सफलता दर अधिक रहने की संभावना है।

क्लब अध्यक्ष रमेश मोदी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ विद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। क्लब सचिव अनिता जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के लिए नाश्ते की भी व्यवस्था की गई।
रोटरी असिस्टेंट गवर्नर संगीता मूंदड़ा ने विद्यालय पहुंचकर वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन किया तथा रोटरी एलीट द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों की सराहना की।
प्रोजेक्ट का संपूर्ण संचालन क्लब सदस्य पलाश वैश एवं अक्षय जैन ने किया। इस अवसर पर क्लब सदस्य रमेश मेहता, हितेश भंडारी, अजय लोढ़ा, डॉ. प्रियंका चोरड़िया एवं अंकिता जैन ने उपस्थित रहकर आयोजन में सहयोग किया।

No comments