Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अग्रसेन जयंती की तैयारियों में दिखा अग्रवाल समाज का उत्साह, उमरड़ा पिकनिक में जुटे 500 से अधिक परिजन

उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति की ओर से अग्रसेन भगवान जयंती समारोह के तहत उमरड़ा स्थित कालिका रिसोर्ट में वन विहार एवं पिकनिक कार्यक्रम आ...


उदयपुर। प्रवासी अग्रवाल समाज समिति की ओर से अग्रसेन भगवान जयंती समारोह के तहत उमरड़ा स्थित कालिका रिसोर्ट में वन विहार एवं पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज के 500 से अधिक सदस्य एवं परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान अग्रसेन की पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान समाज अध्यक्ष शशिकांत खेतान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल, जयंती मुख्य संयोजक डी.एन. दानी सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

पिकनिक के दौरान परिवारों ने स्विमिंग पूल का आनंद लिया तथा रस्साकशी, सितोलिया, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज भवन निर्माण के लिए समाजसेवी नटवर खेतान ने 26 लाख रुपये, शशि पित्ती ने 8 लाख, अतुल डीडवानिया ने 8 लाख तथा भजनलाल गोयल ने 8 लाख रुपये सहयोग देने की घोषणा की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.के. अग्रवाल ने भवन के विभिन्न कक्षों, सभा भवन, जनरेटर, लिफ्ट एवं कॉन्फ्रेंस हॉल के निर्माण में भामाशाहों से सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भवन की पहली छत 31 अक्टूबर तक पूर्ण होने की उम्मीद है तथा अगले वर्ष 5151वीं अग्रसेन जयंती नए भवन में मनाने का लक्ष्य है।
समाज सचिव राजेश अग्रवाल ने आगामी 4, 9, 10 एवं 11 अक्टूबर को होने वाले जयंती कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। खेलकूद संयोजन सत्यनारायण गुप्ता ने किया। सहसचिव ओमप्रकाश गुप्ता एवं उपाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने सभी परिवारों से जयंती समारोह में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। महिला समिति अध्यक्ष रमा मित्तल एवं संतोष पित्ती ने हाउजी एवं पारितोषिक वितरण का संचालन किया। कार्यक्रम में सभी ने लड्डू-बाटी का आनंद भी लिया।

No comments