Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर 900 लोगों ने लगाई वॉक बाय द लेक में 6 किमी. की दौड़

दसवीं ‘वॉक बाय द लेक-2026’ के विजेता हुए पुरूस्कृत उदयपुर। पॉजीटिव चार्ज संस्था की ओर से टेम्पसन्स एवं पायरोसन्स के सहयोग से रानी रोड स्थित ...


दसवीं ‘वॉक बाय द लेक-2026’ के विजेता हुए पुरूस्कृत

उदयपुर। पॉजीटिव चार्ज संस्था की ओर से टेम्पसन्स एवं पायरोसन्स के सहयोग से रानी रोड स्थित फतहसागर स्वयं भू पॉइन्ट पर ‘वॉक बाय द लेक-2026’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वयं भू पॉइन्ट से लेकर महाकल मंदिर तक 6 किमी की इस दौड़़ में शहर के 900 लोगों ने भागीदारी की। दौड़ के विजेताओं को मेडल, नकद पुरूस्कार,सर्टिफिकेट एवं पौधे प्रदान किये।  
संस्था के निदेशक वी.पी.राठी ने बताया कि दस वर्ष पूर्व कुछ लोगों के साथ शहर के पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करने एवं अपने स्वास्थ्य को सुरक्षा प्रदान करने हेतु इस का आयोजन किया गया। आज यह दौड़ दसवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।
संस्था की सोनल राठी ने बताया कि वॉक बाय द लेक दौड़ हम सभी के लिये एक आदत बन चुकी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को एक घ्ंाटा देना चाहिये। कोई भी कंपनी अपने उत्पादो से नहीं चलती वरन् वह उसमें काम करने वाले लोगों से चलती है। अगले वर्ष यह प्रयास किया जायेगा कि दौड़ में भाग लेने वाला प्रत्येक प्रतिभागी अपने साथ एक सहयोगी को भी लायें ताकि हम पयार्वरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को और अधिक व्यापक बना सकें।
ये रहे विजेता- संस्था के विनय राठी ने बताया कि महिला वर्ग में भारती पुरोहित प्रथम,रेखा सोलंकी द्वितीय एवं पिंकी कुमारी मीणा तृतीय रही जबकि पुरूष वर्ग में पुष्करलाल मीणा प्रथम,जगन्नाथ द्वितीय एवं हिमांशु माली तृतीय रहे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम 200 प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट दिये गये।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अतिथि वी.पी.राठी, कुसुम राठी,विनय राठी,सोनल राठी, पी.एस.तलेसरा,सी.पी.तलेसरा अनेक गण्मान्य नागरिक मौजूद थे। सभी लोगों को आयोजकों की ओर से पौधे वितरीत किये गये।

No comments