उदयपुर। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि सूरत उदयपुर सूरत वंदे भारत ट्रेन संख्या 26903- 26904 के प्राइमरी मेंटेनेंस के कारण ब...
उदयपुर। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि सूरत उदयपुर सूरत वंदे भारत ट्रेन संख्या 26903- 26904 के प्राइमरी मेंटेनेंस के कारण बंद करने की जानकारी प्राप्त हुई है।
उदयपुर सूरत उदयपुर वंदे भारत ट्रेन का सूरत स्टेशन पर प्राइमरी मेंटेनेंस के कारण ट्रेन को शुरू होने से पहले ही बंद किया जा रहा है। इस हेतु होटल एसोसिएशन द्वारा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा गया है। पत्र में बताया गया कि इस ट्रेन का समय परिवर्तित किया जाए। इस ट्रेन को उदयपुर से प्रातः 6 बजे प्रारंभ किया जाए ताकी ट्रेन लगभग 1.30 बजे सूरत पहुंच जाए तथा वापसी में लगभग सूरत से 3.30 बजे प्रारंभ करके लगभग 11 बजे उदयपुर पहुंच जाए जिससे रात को 11 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच में मेंटेनेंस का पर्याप्त समय मिल सकेगा।
रेलवे सलाहकार समिति सदस्य ओम पालीवाल ने कहा उदयपुर सूरत उदयपुर वंदे भारत ट्रेन उदयपुर को गुजरात से जोड़ने की महत्वपूर्ण ट्रेन है। इसके समय को परिवर्तित कर ट्रेन को नियमित चलाया जाना चाहिए।
रेलवे सलाहकार समिति सदस्य ओम पालीवाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव कोठारी, उपाध्यक्ष उषा शर्मा, सचिव विकास पोरवाल व कोषाध्यक्ष जोय सुवालका ने संयुक्त रूप से मांग की है उदयपुर सूरत उदयपुर वंदे भारत ट्रेन को उदयपुर से सुबह 6 बजे प्रारंभ कर नियमित चलाया जाए।
No comments