Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में ओपीडी समय में संशोधन

उदयपुर, 23  सितंबर। राज्य सरकार के आदेश के अनुपालन में राजकीय रविन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालयों में चिकित्स...

उदयपुर, 23 सितंबर। राज्य सरकार के आदेश के अनुपालन में राजकीय रविन्द्रनाथ टैगोर आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालयों में चिकित्सा सेवाओं के समय में संशोधन किया गया है।


प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन ने बताया कि 1 अक्टूबर 2026 से सोमवार से शनिवार तक चिकित्सालयों की ओपीडी प्रातः 9ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक संचालित होगी। वहीं रविवार एवं राजकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय प्रातः 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि संशोधित समय 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा। यह व्यवस्था आरएनटी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालयों में लागू रहेगी।

No comments