Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

एक शाम कालकामाता के नाम 14वीं विशाल भजन संध्या में भजनों की गूंज,

देर रात तक झूमे भक्तगण,  प्रेम शंकर जाट एवं मनीष मेनारिया ने आकर्षक झांकियों के साथ दी भजनों की प्रस्तुतियां ‘दुनिया में देव हजारों, हनुमान ...


देर रात तक झूमे भक्तगण, प्रेम शंकर जाट एवं मनीष मेनारिया ने आकर्षक झांकियों के साथ दी भजनों की प्रस्तुतियां

‘दुनिया में देव हजारों, हनुमान तुम्हारा क्या कहना’ .......

उदयपुर, 17 अक्टूबर। कालकामाता मित्र मंडल की ओर से गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर प्रांगण में ‘एक शाम कालकामाता के नाम’ 14वीं विशाल भजन संध्या का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। ख्यातनाम भजन गायक प्रेम शंकर जाट एवं मनीष मेनारिया ने अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से ऐसा भक्तिमय माहौल बनाया कि पूरा पंडाल देर रात तक माता के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। माताजी, गणेशजी एवं हनुमानजी की आकर्षक झांकियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं।
मंदिर पुजारी देवेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने मां कालिका के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद गणेश वंदना एवं गुरु वंदना के साथ भजन संध्या का आगाज हुआ।
ख्यातनाम भजन गायक मनीष मेनारिया ने ‘दुनिया में देव हजारों, हनुमान तुम्हारा क्या कहना’, ‘वारी जाऊं सतगुरु’, ‘मां आपके दरबार में आना हमारा काम है, हमारी बिगड़ी बनाना आपका काम है’, ‘दर्शन दे दो म्हारी कालका भवानी’ और ‘अंगना पधारो मां कालका भवानी’, मेरो तो सावरिया सेठ .. जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दीं। वहीं ‘ठुमक-ठुमक ने चाले भवानी, ले हाथ में तलवार जगदंबा’ एवं ‘प्यारी लागे माताजी री चुनड़ी’ जैसे भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। ख्यातनाम भजन गायक प्रेम शंकर जाट ने भी मां कालका की महिमा का गुणगान करते हुए अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर किया। दोनों गायकों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक नाचते-गाते रहे और माता के जयकारे लगाते रहे।
प्रवक्ता कृष्णकांत कुमावत ने बताया कि आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, रॉयल इंस्टीट्यूट के गिरधारी लाल कुमावत, सक्सेस पॉइंट के दिलीप यादव, महेंद्र सिंह, पीएन टेंट के शंकर, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, हेमराज माली, रमेश पालीवाल, चेतन वैष्णव, निखिल टंडन, जगदीश माली, हेमंत कुमावत, दर्पण शर्मा, शिव कुमावत, अरविंद जैन, विजय शर्मा, सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रमेश वैष्णव ने किया। आर.के. मिक्सर के रामजी की ओर से भजन संध्या का लाइव प्रसारण भी किया गया।
मां कालका के जयकारों और भक्तिमय गीतों के बीच आयोजित यह भजन संध्या श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और उल्लास का यादगार अवसर बनी।

No comments