मंथन MUN में सर्वश्रेष्ठ डेलिगेशन का सर्वोच्च पुरस्कार जीतकर उदयपुर को किया गौरवान्वित उदयपुर। अजमेर के सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित...
मंथन MUN में सर्वश्रेष्ठ डेलिगेशन का सर्वोच्च पुरस्कार जीतकर उदयपुर को किया गौरवान्वित
उदयपुर। अजमेर के सतगुरु इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘मंथन MUN’ (मॉडल यूनाइटेड नेशन्स् कॉन्फ्रेपन्स )में सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के प्रतिभाशाली छात्र अली असगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट डेलिगेशन’ का सर्वोच्च पुरस्कार प्राप्त किया।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए अली असगर को विजेता ट्रॉफी एवं ₹4,100 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
अली असगर ने अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व कला, तार्किक क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं कूटनीतिक समझ का उत्कृष्ट परिचय देते हुए प्रतियोगिता में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल सेंट पॉल्स विद्यालय, बल्कि सम्पूर्ण उदयपुर शहर गौरवान्वित हुआ है।
विद्यालय के प्राचार्य फादर ए. जॉन बॉस्को ने अली असगर को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments