उदयपुर। हेल्पिंग यूथ संस्थान, उदयपुर की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन्स में 551 कन्या शक्ति पूजन एवं सम्मान स...
उदयपुर। हेल्पिंग यूथ संस्थान, उदयपुर की ओर से रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन्स में 551 कन्या शक्ति पूजन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या शक्ति के सम्मान, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में बेटियों के महत्व का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर माता शक्ति के नौ स्वरूपों यानी नवदुर्गा के रूप में बालिकाओं को विराजमान किया गया। इसके पश्चात भैरव स्वरूप की प्रस्तुति दी गई। इस धार्मिक दृश्य ने उपस्थित लोगों के बीच आस्था और भक्ति का वातावरण बनाया। इसके बाद मेलडी माता महाराज ने दीप प्रज्वलित कर माता जी की आरती के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, उदयपुर नगर निगम महापौर पारस सिंघवी, पार्षद हितांशी शर्मा, मेलडी माता महाराज, भाजपा जिला मंत्री खुशबू मालवीया एवं कांग्रेस देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष यशवंत चौधरी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मेवाड़ी एवं मारवाड़ी भाषा में कंटेंट बनाने वाली कंटेंट क्रिएटर सुनीता ज्योति चुंडावत ने युवाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के युवा समाज के लिए इस प्रकार के आयोजन कर रहे हैं, यह अच्छी और सराहनीय पहल है।
नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आज के युवा भारतीय संस्कृति और हिंदू परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। युवाओं का अपनी संस्कृति से जुड़ना और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना अच्छी बात है। संस्थान के अध्यक्ष दिव्येश बन्दवाल ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं वॉलंटियर्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और कन्या सम्मान के संदेश को समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पूरी टीम के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास करेगा।
समारोह में 551 कन्याओं का पूजन एवं सम्मान किया गया। कन्याओं को तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कन्याओं के परिजनों एवं उपस्थितजनों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस पहल के माध्यम से बेटियों के प्रति आदर, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सत्यम शिवम् से भंवर चौधरी एवं राजेंद्र चौधरी, अनुष्का एकेडमी से भूपेश जी परमार, देवल मोबाइल से लोकेश बन्दवाल, निम्बूस कॉर्पोरेट से सौरभ जी बन्दवाल तथा जय अम्बे फिलिंग स्टेशन से डॉ. गणेश चौहान का सहयोग एवं सहभागिता रही। इसके साथ ही श्री राम स्कूल एवं तवर इंटरप्राइजेज का भी आयोजन में सहयोग रहा। संस्थान ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में कार्यकर्ता टीम एवं वॉलंटियर्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में विनीत चौहान, तनिष्क चौधरी, कृष मुंनोट, हितेश कुमावत, भावेश चौधरी, मोहित सालवी, महेंद्र तवर, भरत बन्दवाल, अंकित अग्रवाल, राकेश शाह, प्रिंस कुमावत, पूर्वी चौधरी, उज्जवल आहूजा, शुभम कुमावत, पप्पी कुरडिया, जितेन्द्र सालवी, चिराग सालवी, आस्था त्रिपाठी, मोनिका नागदा, मोहित बन्दवाल एवं शिवम् मुंद्रा सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।
विनीत चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं एवं वॉलंटियर्स के सहयोग की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 दिनों से सभी कार्यकर्ताओं ने जिस मेहनत, समर्पण और एकजुटता के साथ आयोजन की तैयारियों में योगदान दिया, उसका परिणाम सफल आयोजन के रूप में सामने आया। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरी टीम की मेहनत और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
कार्यक्रम के अंत में तनिष्क चौधरी ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं, कार्यकर्ताओं एवं वॉलंटियर्स का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी इसी तरह मिलकर सामाजिक एवं जनहित के कार्य करने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम के समापन पर माता जी का प्रसाद वितरित किया गया। इसके पश्चात अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण की। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना के वातावरण में समारोह का समापन हुआ।
हेल्पिंग यूथ संस्थान का उद्देश्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाना, बेटियों के सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाना और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाना है।

.jpeg)
No comments