Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

वोट बचाओ–देश बचाओ राष्ट्रीय रैली में उदयपुर से अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान

उदयपुर, 26 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट ब...

उदयपुर, 26 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट बचाओ–देश बचाओ” विशाल राष्ट्रीय रैली में उदयपुर से अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को होटल ग्लोबल इन, शास्त्री सर्कल में उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिल्ली रैली में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, जनसंपर्क अभियान चलाने तथा यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है और इस ताकत की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की पारदर्शिता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करना आज बेहद महत्वपूर्ण है।

राठौड़ ने कहा कि “वोट बचाओ–देश बचाओ” केवल एक नारा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जन-जन की आवाज है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ रैली की तैयारियों में जुट जाएं तथा अपने-अपने क्षेत्रों में अधिकाधिक लोगों से संपर्क कर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रैली को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि उदयपुर शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को मजबूती प्रदान की जाएगी।

शहर जिला कांग्रेस महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, संगठन महासचिव एवं पार्षद अरुण टांक, ए ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद शंकर चंदेल, पार्षद डॉ. पूनम कुंवर राठौड़, स्नेहलता टांक, राहुल माली, साजिद खान, हिदायतुल्लाह, उपाध्यक्ष मोहम्मद अयूब, हरीश शर्मा, राजेश चुग, महामंत्री सुनील रॉजर्स, जयप्रकाश निमावत, तीरथ सिंह खेरोलिया, चंदा सुवालका, जगदीश कुमावत, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, यशवंत जोशी, श्यामसुंदर गुर्जर, अमित सुवालका, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष बंसीलाल गवारिया, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास कच्छारा, पंकज पोखरना, समर, फतह सिंह राठौड़, देवकिशन रामानुज, नौशाद, शैलेश बघेला, मयंक रावत, निर्मल सोनी, किशन पवार एवं विनोद जैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय रैली को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा उदयपुर से अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।

No comments