Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

शुद्धम ग्रुप की अनूठी पहल, 108 बच्चों को मिलेगा निःशुल्क ड्रेस वितरण का उपहार

बच्चों की मुस्कान ही हमारी दीपावली कार्यक्रम 7 नवम्बर को  उदयपुर 6 नवम्बर-सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों को समर्पित शुद्धम ग्रुप की ओर से...


बच्चों की मुस्कान ही हमारी दीपावली कार्यक्रम 7 नवम्बर को 

उदयपुर 6 नवम्बर-सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकारों को समर्पित शुद्धम ग्रुप की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने के उद्देश्य से निःशुल्क ड्रेस वितरण कार्यक्रम 7 नवंबर, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे रेती स्टैंड स्थित आवरी माता परिसर में आयोजित होगा। 

कार्यक्रम संयोजक राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित डॉ. जिनेंद्र शास्त्री ने बताया कि शुद्धम ग्रुप द्वारा लगातार सातवें वर्ष “बच्चों की मुस्कान ही हमारी दीपावली” अभियान के अंतर्गत 108 बच्चों को निःशुल्क ड्रेस वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक खुशियों का प्रकाश पहुंचाने का भी अवसर है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए शुद्धम ग्रुप पिछले सात वर्षों से निरंतर इस सेवा प्रकल्प का आयोजन कर रहा है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भरना, उनके आत्मसम्मान को बढ़ाना और दीपावली की खुशियों में उन्हें सहभागी बनाना है। शुद्धम ग्रुप ने आमजन से इस पुनीत सेवा कार्य में सहभागी बनने तथा बच्चों की खुशियों को दोगुना करने का आह्वान किया है।

No comments